फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   three lakh theft in house

नगदी, जेवर सहित तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी

Thu, 30 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 30 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
three lakh theft in house
नगदी, जेवर सहित तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी 
मंगलवार रात चोर एक घर से नगदी, जेवर सहित लगभग तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह चोरी का पता चलने पर पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। 
विज्ञापन

गांव डड़िया निवासी रूपदेव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए। रात में चोर किसी समय छप्पर के सहारे घर में घुस आए और कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए। बुधवार सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो चोरी का पता चल सका। तलाश करने पर खाली बक्सा पड़ोस के संतराम के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। 
विज्ञापन

रूपदेव ने बताया कि बक्से में रखी 90 हजार की नगदी, सोने की दो तोले की लर, झुमकी, झाले, कुंडल, चांदी की दो जोड़ी पायल सहित अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। पीड़ित ने बंडा जाकर पुलिस को तहरीर देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच कराए जाने की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि चोरी के मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed