{"_id":"69ff85b3008d79463d04d547","slug":"three-lakh-rupees-swindled-from-lawyers-by-claiming-government-land-as-ones-own-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-172804-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सरकारी जमीन अपनी बताकर वकीलों से ठग लिए तीन लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सरकारी जमीन अपनी बताकर वकीलों से ठग लिए तीन लाख रुपये
विज्ञापन
तिलहर। मीरानपुर कटरा में बाहरी चुंगी के पास सरकारी भूमि को निजी जमीन बताकर बहादुरगंज मोहल्ले के एक युवक ने कई वकीलों से करीब तीन लाख रुपये ठग लिए। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तहसील में वकालत करने वाले अफजाल हुसैन, आशीष रस्तोगी, रजत गुप्ता और रईस खां ने शनिवार को पुलिस को सामूहिक तहरीर देकर बताया कि उन्होंने कटरा में बाहरी चुंगी के पास एक जमीन का तिहाई हिस्सा खरीदने के लिए आरोपी युवक को तीन लाख रुपये दिए थे।
आरोपी को एक लाख रुपये का चेक और दो लाख रुपये नकद दिए गए। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि जिस भूमि को निजी बताकर सौदा किया गया, वह नगर पंचायत की सरकारी भूमि है। अधिवक्ताओं ने बताया कि दी गई धनराशि वापस मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि जमीन बेचने के नाम पर वकीलों से ठगी किए जाने के मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद