{"_id":"66e60863b27a5dfe9a008714","slug":"three-injured-after-colliding-with-stray-animals-anm-dies-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-127139-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छुट्टा पशुओं से टकराकर तीन घायल, एएनएम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छुट्टा पशुओं से टकराकर तीन घायल, एएनएम की मौत
Sun, 15 Sep 2024 03:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
बंडा। सड़क पर छुट्टा पशुओं के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। बंडा क्षेत्र में हुए दो हादसों में एक एएनएम की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
पुवायां मार्ग पर मकसूदापुर के पास शनिवार शाम छुट्टा पशु से बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार लखमीपुर खीरी के बांकेगंज स्थित सरकारी अस्पताल में तैनात एएनएम धर्मवती (24) की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उनके भाई देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हाे गए।
पुलिस ने बताया कि मृतका रामपुर जनपद के शाहबाद थानांतर्गत गांव खेड़ा निवासी चंद्रपाल की पुत्री है। शनिवार शाम भाई-बहन यहां किसी परिचित से मिलने के बाद घर लौट रहे थे। मकसूदापुर के पास शाम करीब सात बजे उनकी बाइक किसी पशु से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पर पहुंचाया, जहां धर्मवती को मृत घोषित कर दिया गया। देवेंद्र की हालत में सुधार हो रहा है।
वहीं, बंडा के गांव धर्मागदापुर निवासी शिवराम की पत्नी शिवरानी (45) अपने दामाद गांव अख्तियारपुर धौकल निवासी शिवओम के साथ शाहजहांपुर के एक अस्पताल से अपने पोते को देखकर घर वापस आ रहीं थीं। बसंतापुर के पास उनकी बाइक एक पशु से टकरा गई जिससे शिवरानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, गांव शिवपुरी खंजी निवासी लेखराम कस्बा बंडा से घर जा रहे थे। उनकी बाइक बंडा-पुवाया मार्ग पर आरएस पब्लिक स्कूल के सामने छुट्टा पशु से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया यहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।