{"_id":"69e7b9884869850d60015dfd","slug":"three-huts-burned-to-ashes-cash-and-jewelry-destroyed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-171264-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तीन झोपड़ियां जलकर राख, नकदी व आभूषण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तीन झोपड़ियां जलकर राख, नकदी व आभूषण जले
विज्ञापन
अल्हागंज। नए वार्ड साहबगंज प्रथम में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से तीन झोंपड़ियां जल गईं। आग से घरेलू सामान, नकदी और आभूषण जल गए।
मंगलवार को 12 बजे तेज हवा के चलते उमाशंकर के घर के पास पड़े घूरे में सुलग रही चिंगारी भड़क गई और उसने झोंपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। उमाशंकर की झोंपड़ी में रखे करीब 30 हजार रुपये, गृहस्थी का सामान और उनकी पत्नी के आभूषण जल गए। इसके बाद रामेश्वर की झोंपड़ी में आग लगने से 35 हजार रुपये जल गए। उन्होंने अपनी पौत्री रुबी के तिलक के लिए रुपये रखे थे। इसी तरह सुआलाल की झोंपड़ी भी जल गई।
खुदागंज। क्षेत्र में देवहा नदी के किनारे स्थित खेतों में मंगलवार को आग लगने से सैकड़ों बीघा गेहूं की नरई जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणाें ने आग पर काबू पाया।
तिलहर के गांव बंधीचक में सोमवार शाम करीब चार बजे गेहूं की पराली जलाने पर गांव के हरेंद्र, प्रेमपाल और प्रकाश के खेतों को चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में फसल जल गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेखपाल शुभि गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। संवाद