{"_id":"69e73378c1b0abe49f02a9bf","slug":"three-criminals-arrested-in-encounter-after-firing-on-police-during-checking-in-shahjahanpur-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल
Tue, 21 Apr 2026 01:51 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:51 PM IST
सार
शाहजहांपुर के पुवायां में पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश सौरभ मिश्रा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में सौरभ मिश्रा घायल हुआ।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि गांव जठियापुर बुजुर्ग के सूरज दीक्षित का पुवायां बाजार के पास मोबाइल छीन लिया गया था। मामले में रिपापेर्ट दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुवायां के मोहल्ला हरदयाल कूंचा के सौरभ मिश्रा, बड़ागांव के अर्पित सक्सेना, गांव सिसोरा नकूमपुर के मौसम के नाम सामने आए थे।
विज्ञापन
सौरभ मिश्रा के पैर में लगी गोली
सीओ के मुताबिक, 20 अप्रैल की रात पुवायां-मोहम्म्दी मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ लोग चोरी की बाइक बेचने पुवायां की आरे आ रहे हैं। कुछ देर बाद एक बाइक से आए तीन लोगों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। रुकने के लिए कहने पर एक युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में सौरभ मिश्रा पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने सौरभ मिश्रा, अर्पित सक्सेना और मौसम को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के कब्जे से चोरी की बाइक और मोबाइल भी बरामद किया गया है। सौरभ का सीएचसी पर इलाज कराया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन