{"_id":"5e459d938ebc3ee5aa279d42","slug":"three-cottege-burn-in-cylindee-leakege-shahjahanpur-news-bly395798281","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय लीक हुए गैस सिलिंडर से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते समय लीक हुए गैस सिलिंडर से लगी आग
विज्ञापन
कलान। खाना बनाते समय अचानक लीक हुए गैस सिलिंडर से आग लग गई। इससे तीन झोपड़ी जल गईं। जिनमें रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गांव के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
क्षेत्र के गांव भुड़ेली निवासी रणवीर की पत्नी गुड्डी देवी बृहस्पतिवार सुबह गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी अचानक सिलिंडर से गैस लीक होने लगी। इससे सिलिंडर में आग लग गई। अचानक आग लगने से डर की वजह से गुड्डी शोर मचाते हुए बाहर भाग निकली। इतने में तेज लपटों ने झोपड़ी को चपेट में ले लिया और झोपड़ी जलने लगी। गांव के लोग आग बुझाने के लिए दौड़े लेकिन तेज आग ने तब तक जयपाल और राजपाल की झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। गांव के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। रणवीर ने बताया कि आगजनी में उनका घरेलू सामान और रुपये नकद जल गए। वहीं जयपाल और राजपाल का भी घरेलू सामान जल गया और रणवीर का एक बछड़ा भी आगजनी में झुलस गया।