{"_id":"69270ea275cc862be10f9445","slug":"three-children-injured-in-monkey-attack-woman-falls-from-roof-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-158755-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंदरों के हमले में तीन बच्चे घायल, छत से गिरी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंदरों के हमले में तीन बच्चे घायल, छत से गिरी महिला
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा के एक अस्पताल में भर्ती बानो खानम। स्रोत : परिजन
मीरानपुर कटरा। नगर समेत आसपास के गांवाें में उत्पाती बंदरों के हमले में तीन बच्चे घायल हो गए। बुधवार को दोपहर छत पर कपड़े सुखाने गई महिला बंदरों के हमला करने पर छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हाे गई।
क्षेत्र में बंदरों का आतंक है। बंदर आए दिन लोगों को काटकर घायल कर देते हैं। बुधवार सुबह सिउरा गांव में छत पर खेल रहे शिवम के पुत्र अर्पित को बंदरों ने काट लिया। कसरक गांव में किशन लाल के पुत्र अभय गोस्वामी और बाबूपुर बुजुर्ग उर्फ नगरा गांव में रामनिवास के पुत्र कृष्णा को बंदरों ने काटकर लहूलुहान कर दिया।
दिन में करीब 12:30 बंगशान मोहल्ले में छत पर कपड़े सुखाने गईं उस्मान खां की पत्नी बानो खानम पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। वह बंदरों से बचने के लिए भागीं तो पैर फिसलने से छत से नीचे गिरने पर उनका बायां पैर टूट गया। घायलों का सीएचसी समेत एक निजी अस्पताल में उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम के अनुसार बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा की एक टीम से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बंदरों को पकड़कर नगर से बाहर छोड़ने की व्यवस्था कराई जाएगी।