फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three arrested for stealing groundnut seeds from factory

कारखाने से मूंगफली का बीज चुराते तीन चोर दबोचे

Mon, 28 Feb 2022 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for stealing groundnut seeds from factory
अल्हागंज पुलिस की गिरफ्त में तीन चोरी के आरोपी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
अल्हागंज। गांव गुरदासपुर मोड़ स्थित कारखाने से मूंगफली का बीज चुराते तीन लोगों को व्यापारी ने अपने भाई व भतीजे की मदद से पकड़ लिया। इसके बाद चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया। टेंपो में 10 कट्टे मूंगफली के बीज भी बरामद करने के साथ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और चोरों को न्यायालय में पेश कर भिजवाया।
विज्ञापन

मोहल्ला बगिया निवासी व्यापारी कमलेश गुप्ता का गुरदासपुर मोड़ पर गोदाम है। उसमें मूंगफली के दाने निकालने का कारखाना भी है। शुक्रवार रात कमलेश गुप्ता अपने भाई सर्वेश गुप्ता व भतीजे पवन गुप्ता के साथ मूंगफली बीज के कारखाने में सो रहे थे। रात में करीब 12 बजे आहट हुई तो उनकी आंख खुल गईं। तभी वहां से मूंगफली के बीज से भरे कट्टे कंधे पर उठाकर टेंपो में रखते हुए तीन लोग दिखाई दिए।
विज्ञापन

कमलेश ने भाई और भतीजे की मदद से तीनों को पकड़ लिया। टेंपो में मूंगफली के बीज के 10 कट्टे भी कब्जे में ले लिए। इनका वजन दो क्विंटल है। व्यापारी ने तीनों चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया। चोरी करते पकड़े गए लोगों में जाटव गौटिया निवासी रविंद्र, अधुंई के इतवारी लाल व विजयपाल शामिल हैं। कमलेश गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed