फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three animals died and two were injured after being crushed by a vehicle on the highway

Shahjahanpur News: हाईवे पर वाहन से कुचलकर तीन पशुओं की मौत, दो घायल

Wed, 03 Sep 2025 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Three animals died and two were injured after being crushed by a vehicle on the highway
जलालाबाद में ग्राम रौली बौरी के पास हाईवे पर खड़े गोवंशीय पशु। स्रोत: जागरूक पाठक
जलालाबाद। बरेली-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर मंगलवार की रात दहेना गांव के पास बैठे छुट्टा गोवंशीय पशुओं का झुंड किसी वाहन से कुचल गया। हादसे में तीन पशुओं की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह जानकारी होने पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष सुमित गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने गोवंश की दुर्दशा पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में ग्राम प्रधान के सहयोग से मृत पशुओं को गड्ढे में दफन कराकर घायल पशुओं का इलाज कराया।
विज्ञापन

हाईवे पर अल्हागंज से मदनापुर तक करीब 40 किमी की दूरी के बीच चौरसिया, सुगसूगी, गोरा, दहेना, ठीगरी, कटियूली, बझेड़ा, कोला मोड़, खाईखेड़ा, बरुआ आदि स्थानों पर रात में बड़ी संख्या में पशु बैठे रहते हैं। एडीओ पंचायत पवन कुमार के अनुसार ब्लॉक की सभी गोशालाओं में क्षमता से अधिक पशु हैं। बझेड़ा समेत तीन गांवों में नई गोशलाएं बनने पर ही छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed