फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three accused arrested for making fake currency notes in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: किराये के मकान में बनाए जा रहे थे नकली नोट, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Apr 2023 01:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Apr 2023 01:58 PM IST
सार

आरोपियों ने केरूगंज मोहल्ले में एक मकान में किराये पर कमरा ले रखा था। इसमें नकली नोट छापने का पूरा सिस्टम लगाया गया था। मौके से लैपटॉप, प्रिंटर, इंक केमिकल, सादा कागज व छपे पेपर मिले हैं। 

विज्ञापन
Three accused arrested for making fake currency notes in Shahjahanpur
नकली नोट बनाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में एक मकान में नकली नोट बनाए जा रहे थे। पुलिस ने शुक्रवार रात करीब नौ बजे मकान पर छापा मारकर इसका खुलासा किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे सौ-सौ के नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से लैपटॉप, प्रिंटर, इंक केमिकल, सादा कागज व छपे पेपर मिले हैं। 

विज्ञापन


एसपी एस आनंद ने बताया कि थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस और एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर चौक कोतवाली क्षेत्र के केरूगंज मोहल्ले में विवेक गुप्ता के मकान पर छापा मारा। यहां दूसरी मंजिल में सचिन निवासी अजीजगंज, अखिलेश निवासी ग्राम मित्रपुर बरूआ थाना तिलहर और विवेक मौर्या निवासी तिलहर जई थाना सदर बाजार को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन

भिंड के अभिषेक ने लगाया था सिस्टम 

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे लोग किराये के कमरे में लैपटॉप, प्रिंटर आदि से नकली नोट तैयार करते थे। नोट बनाने का पूरा सिस्टम भिंड के रहने वाले अभिषेक सिंह से विवेक मौर्या ने सीखा था। अभिषेक ही सिस्टम सेट करके गया था। आरोपी नकली नोटों से छोटे-छोटे दुकानदारो के यहां सामान खरीदते थे। सामान के साथ उन लोगों को असली नोट भी मिल जाते थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed