फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Threat of destruction if not converted

Shahjahanpur News: देशभक्ति के रंग में रंगा काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह

Sat, 09 Aug 2025 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Threat of destruction if not converted
काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। स्रोत: सूचना विभाग
शाहजहांपुर। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का समापन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

समापन समारोह का मुख्य आयोजन गन्ना शोध संस्थान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुवायां के विधायक चेतराम ने अमर शहीद बलिदानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह एवं अशफाक उल्ला खां के चित्रों के समक्ष दीप जलाकर एवं माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

जनपद के शहीद स्थलों, अमृत सरोवरों एवं अमृत वाटिकाओं पर व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। माध्यमिक विद्यालयों में काकोरी ट्रेन एक्शन की घटना एवं काकोरी के नायकों पर आधारित भाषण, निबंध लेखन, सुलेख लेखन एवं वाद-विवाद आदि का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शहीद स्थलों पर राष्ट्र धुन एवं राष्ट्र भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं को काकोरी शहीदों के बलिदान से जुड़ी वीर गाथाओं पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एसपी राजेश द्विवेदी, एडीएम एफआर अरविंद कुमार, पीडी अवधेश राम, डीडीओ ऋषि पाल सिंह, डीआईओएस हरिवंश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।

काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। स्रोत: सूचना विभाग

काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। स्रोत: सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed