फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thousands of devotees will gather at Dhaighat today to take a bath in the Ganga.

Shahjahanpur News: ढाईघाट पर गंगा स्नान के लिए आज उमड़ेंगे हजारों श्रद्धालु

Wed, 05 Nov 2025 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees will gather at Dhaighat today to take a bath in the Ganga.
मिर्जापुर में ढाईघाट पर लगा मेला। स्रोत: जागरूक पाठक
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। ढाईघाट पर कार्तिक मेले का मुख्य स्नान पर्व बुधवार को है। भोर तीन बजे से ही हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ हजारों श्रद्धालुओं के गंगा स्नान करने की संभावना है। मंगलवार को भी कुछ श्रद्धालु ढाईघाट पहुंचे और स्नान किया। दुकानदारों ने दिनभर अपनी दुकान सजाईं। जिला पंचायत और पुलिस ने श्रद्धालुओं को सुविधापूर्वक स्नान कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

शृंगी ऋषि की तपोभूमि ढाईघाट के तट पर चल रहे कार्तिक मेले का मुख्य स्नान बुधवार को है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते हैं। स्नान पर्व पर उमड़ने वाली भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए जिला पंचायत ने पेयजल, शौचालय, आवास, रोशनी, मार्ग आदि की व्यवस्था पूरी कराई है। घाटों पर बैरिकेडिंग करा दी गई है। सुरक्षित स्नान के लिए 12 गोताखोर लगाए गए हैं। इसके साथ ही मोटर बोट से निगरानी की जाएगी। जिला पंचायत की ओर से व्यवस्थाओं को मुकम्मल कराने के लिए 30 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा फर्रुखाबाद पुलिस का है। पुल पर आवागमन बनाए रखने के ठोस इंतजाम नहीं किए गए तो बुधवार को मुख्य स्नान पर्व के दिन दिक्कत होगी। सीतापुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली आदि कई जनपदों से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्राॅलियों और अन्य वाहनों से ढाई घाट जाने वाले श्रद्धालुओं को जाम से जूझना पड़ सकता है। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर जिला पंचायत के स्तर से की गईं पेयजल, प्रकाश, सफाई आदि व्यवस्थाएं भी नाकाफी साबित हो सकतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

ढाईघाट : पर्व स्नान को निकले श्रद्धालु कोलाघाट पुल पर जाम में फंसकर हुए बेहाल
मिर्जापुर। ढाई घाट गंगा तट पर लगे कार्तिक मेले में मुख्य स्नान पर्व के लिए मंगलवार को घराें से निकले तमाम श्रद्धालु कोलाघाट के पुराने पुल पर जाम में फंस गए। अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक जाम के दौरान पुल के दोनों ओर हल्के चार पहिया वाहनों और बाइकों की लंबी कतारें लगी रहीं।
कोलाघाट के पुराने पुल पर भारी वाहनों का यातायात रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग ने दोनों ओर हाइट गेज लगा दिए हैं। इस कारण पुल से केवल हल्के चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर-ट्राॅली और दोपहिया वाहन निकालने की अनुमति है। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए मंगलवार दोपहर बाद से श्रद्धालुओं ने निकलना शुरू किया तो पुल पर यातायात बाधित होने लगा। पुल पर जाम लग गया और उसके दोनों छोर पर वाहनों की एक-एक किमी लंबी कतार लग गईं।
पुल पर जाम लगने के दौरान पुलिस नदारद रहने से श्रद्धालु खासे परेशान हुए। हालांकि, बाद में जाम लगने की सूचना पाकर थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने पुलिस को मौके पर भेजकर पुल से जरियनपुर तक यातायात बहाल करा दिया।

-

पुल पर जाम की सूचना मिलने पर पुलिस बल भेजकर यातायात बहाल करा दिया था। पुल के दोनों छोर पर रात से ही पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। प्रयास किया जा रहा है कि मुख्य पर्व स्नान के दौरान बुधवार को कोलाघाट पुल आवागमन सामान्य बना रहे।
-अजय कुमार राय, सीओ, जलालाबाद

मिर्जापुर में ढाईघाट पर लगा मेला। स्रोत: जागरूक पाठक

मिर्जापुर में ढाईघाट पर लगा मेला। स्रोत: जागरूक पाठक

मिर्जापुर में ढाईघाट पर लगा मेला। स्रोत: जागरूक पाठक

मिर्जापुर में ढाईघाट पर लगा मेला। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed