फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thousands of devotees took a dip in the Ganges on the occasion of Guru Purnima festival

गुरु पूर्णिमा पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगायी गंगा में डुबकी, गंगातट पर कांवड़ मेला भी शुरू

Thu, 14 Jul 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees took a dip in the Ganges on the occasion of Guru Purnima festival
मिर्जापुर के ढाईघाट पर गुरु पूर्णिमा पर स्नान करते श्रद्धालु । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गुरु पूर्णिमा (आषाढ़ी पूर्णिमा) के पर्व पर श्रंगी ऋषि की तपस्थली ढाईघाट गंगा तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा मैया में डुबकी लगाई। गंगा पुरोहितों को अन्न, वस्त्र, मिष्ठान दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंगलवार भोर से ही हजारों श्रद्धालु विभिन्न वाहनों से गंगा तट पहुंचे। सूर्योदय होते ही गंगा तट पर विशाल मेला लग गया। तमाम श्रद्धालुओं ने आषाढ़ी पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त में ही गंगा स्नान की कामना से रात्रि विश्राम किया था। सुबह चार बजे से शुरू हुआ गंगा स्नान दोपहर तक चलता रहा।
विज्ञापन

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर स्थित संतों के आश्रमों में संतों के दर्शन किए। ढाई घाट गंगा तट पर आषाढ़ी पूर्णिमा से सावन का कांवड़ मेले का आयोजन भी शुरू हो गया है। इस वर्ष भी जिला पंचायत प्रशासन ढाई घाट गंगा तट पर कांवड़ियों की सुविधाओं पर दो लाख 30 हजार रुपये खर्च कर रहा है। जिला पंचायत के मेला बाबू अनिल द्विवेदी ने बताया कि पंचायत प्रशासन ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए पेयजल, प्रकाश, रैनबसेरा, सड़क और सुरक्षित गंगा स्नान के लिए बैरिकेडिंग तथा गोताखोरों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

मिर्जापुर कस्बे में श्री जानकी महाराज इंटर कॉलेज प्रांगण में स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पर भी मेला लगा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में विशाल यज्ञ का आयोजन कर कन्याओं को भोज कराया। मेले में कम्मरपुर, इस्माइलपुर, कुतुलुपर, बहेरिया, मिलकिया, भुर्जिया, आलमगंज, पाठकपुर आदि गांवों के ग्रामीणों ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। मेले में घरेलू सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने संतों, पुजारियों को सम्मानित किया
शाहजहांपुर। भाजपा के आह्वान पर गुरु पूर्णिमा के मौके पर महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता के नेतृत्व में चौक, हनुमतधाम, सदर, भावलखेड़ा आदि में संत, महात्माओं व पुजारियों को सम्मानित किया गया। युवा नेता वैभव खन्ना ने उदासीन अखाड़ा चौक, अनूप सिंह ने बाबा विश्वनाथ मंदिर, विकास गुप्ता ने हनुमतधाम, सुरेंद्र वर्मा ने सतवां, संजीव सिंह, रामबहादुर शर्मा, विमल वाजपेयी, विजय चौहान, भगवान दीन, शैलेंद्र सिंह ने टीम के साथ संतों का सम्मान किया। गुरु पूर्णिमा पर सम्मान पाकर पुजारी भी खुश हो गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया। कहा कि यह सम्मान दर्शाता कि आज सनातन परंपरा की सोच जिंदा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed