{"_id":"692067d5f5420776bb048615","slug":"those-on-duty-during-board-exams-will-receive-higher-remuneration-than-before-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-158342-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी पर पहले से ज्यादा मिलेगा पारिश्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी पर पहले से ज्यादा मिलेगा पारिश्रमिक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में परीक्षा केंद्रों, मूल्यांकन केंद्रों व संकलन केंद्रों पर कार्य करने वालों के पारिश्रमिक की दरों में वृद्धि कर दी गई है। उनका भुगतान बदली दरों से किया जाएगा।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक को 80 रुपये पाली या 160 रुपये प्रतिदिन मिलता था। नवीन पारिश्रमिक दरों में सौ रुपये पाली या दो सौ रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को 106 रुपये प्रतिदिन पूर्व में मिलता था। अब 120 रुपये मिलेंगे।
इसी तरह कक्ष निरीक्षक को 96 रुपये के स्थान पर सौ रुपये प्रतिदिन, बंडल वाहक को 16 रुपये प्रति पाली के स्थान पर 20 रुपये प्रति पाली मिलेंगे। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 26.50 पैसे प्रति पाली के बजाय 30 रुपये प्रति पाली दिए जाएंगे। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि पूर्व में आदेश जारी हो चुका है। उसी के हिसाब से भुगतान होगा। संवाद