फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Those doing black marketing of fertilizers will go to jail under Rasuka

Shahjahanpur News: खाद की कालाबाजारी करने वाले रासुका में जाएंगे जेल

Mon, 28 Oct 2024 03:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 28 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Those doing black marketing of fertilizers will go to jail under Rasuka
शाहजहांपुर। खाद की कालाबाजारी में लिप्त मिलने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने हिदायत दी है। उन्होंने खाद बिक्री केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश अधिकारियों को भी दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार को शिविर कार्यालय में उन्होंने जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर और सहायक निबंधक (सहकारिता) अखिलेश कुमार सिंह को बुलाकर डीएपी और एनपीके खादों की उपलब्धता की समीक्षा की। एआर कोआपरेटिव ने डीएम को बताया कि जनपद में 115 सहकारी समितियों के माध्यम से खाद का वितरण हो रहा है और अभी लगभग 1500 टन खाद बफर स्टॉक में उपलब्ध है।
विज्ञापन

यह खाद अगले पांच दिनों में समितियों तक पहुंच जाएगी। कृषि अधिकारी ने बताया कि निजी क्षेत्र की दुकानों से वितरण के लिए सोमवार तक इंडियन फास्फेट लिमिटेड एवं पारादीप फास्फेट लिमिटेड से 1600 टन खाद उपलब्ध होने की उम्मीद है। डीएम ने लेखपालों व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में खाद वितरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी करने और निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर खाद बेचने वाले दुकानदारों एवं संबंधित समिति के सचिवों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed