फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   This is a fight between Yogi's bulldozer and Baba Saheb's Constitution: Rahul Bharti

योगी के बुलडोजर और बाबा साहब के संविधान के बीच है यह लड़ाई : राहुल भारती

Sat, 20 Jan 2024 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
This is a fight between Yogi's bulldozer and Baba Saheb's Constitution: Rahul Bharti
शाहजहांपुर में समाजवादी पीडीए र​थ यात्रा लेकर आए राहुल भारत का स्वागत करते जिले के सपाई। स्रोत-
शाहजहांपुर। संविधान बचाओ-देश बचाओ समाजवादी पीडीए रथयात्रा शुक्रवार को जिले में पहुंची। यात्रा की अगुवाई कर रहे समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती ने कहा कि पीडीए यानी पिछड़ा, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक के साथ ही हर वर्ग के पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात सिर्फ सपा ही करती है। यह लड़ाई यूपी के मुख्यमंत्री योगी बाबा के बुलडोजर और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संविधान के बीच है। सभी को मिलकर संविधान बचाना है।
विज्ञापन


शुक्रवार को रथ यात्रा के सेहरामऊ दक्षिणी पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद ददरौल विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मुनेंद्र पाल के नेतृत्व में कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। गांव गुंवारी, जलालपुर, मिश्रीपुर में अलाव पर चर्चा के दौरान राहुल भारती ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया।
विज्ञापन

नगर विधानसभा क्षेत्र में तनवीर खां के नेतृत्व में सराइकाइयां, केरूगंज, गर्रा फाटक, सरोदी बगला, हद्दफ आदि जगहों पर यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, सपा के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद अरशद खान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इकरार चौधरी, पूर्व विधायक राजेश यादव, रोशन लाल वर्मा, उपेंद्रपाल सिंह, विजय सिंह, रामसूरत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed