फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thieves stole diesel from damaged container in Katra

Shahjahanpur News: कटरा में क्षतिग्रस्त कंटेनर से डीजल निकाल ले गए चोर

Sat, 12 Jul 2025 05:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole diesel from damaged container in Katra
ट्रक चालक हिरासत में, आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। दिल्ली से पेंट लेकर नेपाल जा रहे कंटेनर से शुक्रवार रात जैतीपुर मार्ग पर खैरपुर चौराहा के पास जलालाबाद की ओर से आ रहा ट्रक टकरा गया। हादसे में कंटेनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ उसका चालक बुलंदशहर निवासी मिथुन घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कंटेनर सड़क के किनारे खड़ा करा दिया, लेकिन इसी दौरान चोर उसके टैंक का लॉक तोड़कर करीब 450 लीटर डीजल निकाल ले गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों का सुराग लगा रही है।
कंटेनर मालिक बुलंदशहर के जहांगीराबाद थानांतर्गत गांव अहमदपुर उर्फ तौली निवासी किरनपाल सिंह ने थाने पर तहरीर देकर पुलिस को बताया कि जलालाबाद की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने कंटेनर को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में उसका चालक भी घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे के बाद घायल कंटेनर चालक सीएचसी पर भर्ती करा दिया गया। कंटेनर मालिक ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह कंटेनर के पास जाने उसके डीजल टैंक का लॉक खुला मिला। चोर उसमें से 450 लीटर डीजल निकाल ले गए। पुलिस ने चोरी की अलग से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखकर चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed