फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   thieves looted the gold tops and mobile from the girl in shahjahanpur

टप्पेबाजों के जाल में फंसी छात्रा: '51 कदम चलने से लग जाएगी सरकारी नौकरी...', पीछे लौटी तो उड़ गए होश

Wed, 29 May 2024 03:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 May 2024 03:43 PM IST
सार

शाहजहांपुर में टप्पेबाजों ने बुधवार सुबह कोचिंग जा रही छात्रा को अपने जाल में फंसा लिया। उसने नौकरी लगने का झांसा दिया। उसे बातों में फंसाकर उसके सोने के टॉप्स और मोबाइल लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
thieves looted the gold tops and mobile from the girl in shahjahanpur
घटनास्थल पर खड़ी पीड़ित छात्रा व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां में बुधवार को कोचिंग जा रही छात्रा को सरकारी नौकरी लगने का झांसा देकर दो टप्पेबाजों ने जाल में फंसा लिया। टप्पेबाजों ने छात्रा से सोने के टॉप्स उतरवा लिए और रफूचक्कर हो गए। ठगी का अहसास होने पर छात्रा ने शोर मचाया तो वहां भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में छात्रा से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।

विज्ञापन

  
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव निवासी बृजेश कुमार की बेटी लवली एसएस कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। बुधवार को सुबह 8:30 बजे वह मोहल्ला रायकाइयां में साइकिल से कंप्यूटर कोचिंग जा रही थी। तभी नाथ मंदिर के पास दो युवकों ने उसे रोक लिया। एक युवक ने उससे पीने के लिए पानी मांगा। छात्रा ने अपनी बोतल दे दी। पानी पीने के बाद छात्रा से युवकों ने कहा कि वह बहुत अच्छी है और अगर वह बिना पीछे मुड़े 51 कदम चले तो उसकी सरकारी नौकरी लग जाएगी। 

विज्ञापन

छात्रा के पास गिराए पांच हजार रुपये 
छात्रा जब 51 कदम आगे चलकर लौटी तो टप्पेबाजों ने उसके पास पांच हजार रुपये गिरा दिए। वो रुपये उठाकर छात्रा को दे दिए और कहा कि इसे और अपने टॉप्स उतारकर बैग में रख लो। 51 कदम और चलकर वापस आओगी तो लाभ मिलेगा। छात्रा जब 51 कदम चलकर लौटी तो दोनों युवक गायब हो गए। तब छात्रा को ठगी का अहसास हुआ। 

ठग थोड़ी दूरी पर बैग और शैक्षिक प्रमाण पत्र छोड़कर चले गए। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर आरसी मिशन थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। उन्होंने घटना के संबंध में छात्रा से पूछताछ की। आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed