{"_id":"6957f743fd7cb080040fc4da","slug":"thieves-broke-the-locks-of-a-liquor-store-on-a-smart-city-road-and-stole-rs-32000-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-162012-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्मार्ट सिटी रोड पर शराब की दुकान के ताले तोड़कर 32 हजार की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्मार्ट सिटी रोड पर शराब की दुकान के ताले तोड़कर 32 हजार की चोरी
विज्ञापन
शराब की दुकान के ताले तोड़ता चोर। स्रोत: वीडियो ग्रेब
शाहजहांपुर। शहर की सुभाषनगर कॉलोनी में स्मार्ट रोड किनारे स्थित एक कंपोजिट शराब की दुकान में बृहस्पतिवार की रात चोर गुल्लक से 32 हजार रुपये की नकदी ले गया। घटना सीसी कैमरे में कैद हुई है। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
दुकान का लाइसेंस जिला लखीमपुर खीरी के थाना मैगलगंज क्षेत्र के उल्लिया चनवा गांव निवासी ब्रजपाल सिंह के नाम है। शराब की दुकान की देखरेख उनके बेटे रजनीश यादव करते हैं। शुक्रवार की सुबह रजनीश जब दुकान पर गए तो ताले टूटे मिले। रजनीश ने पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी दी।
दुकान में लगे सीसी कैमरों को चेक किया। वीडियो में दिख रहा है कि टोपी पहने चोर ने करीब 10 से 12 मिनट की मशक्कत के बाद दुकान के ताले तोड़े। इस बीच चार-पांच बार बाइक सवार निकले, लेकिन चोर उन्हें देख दुकान के बाहर काउंटर के पीछे छिप गया।
विज्ञापन
ताले टूटने के बाद चोर ने दुकान के अंदर घुसकर गुल्लक से नोटों की गड्डियां निकालीं। इसके बाद खुले नोटों की गड्डी बनाई और चला गया। वहीं, दुकान मालिक ब्रजपाल सिंह ने बताया है कि रात 12:10 मिनट पर चोरों ने शटर तोड़ा, फिर अंदर घुसकर गल्ले से 32 हजार रुपये चोरी कर लिए। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि शराब की दुकान में चोरी के मामले में तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -
जूते व कपड़े की दो दुकानों से लाखों की चोरी
तिलहर। गांव डभौरा में शुक्रवार सुबह जूते-चप्पल और कपड़े की दो दुकानों से चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
व्यापारी अहमद हुसैन ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर करीब 90 हजार रुपये के जूते-चप्पल चोरी कर लिए। साथ ही चोर 40 हजार रुपये के बैग और 30 हजार रुपये के अंडरगारमेंट्स चोरी कर ले गए। व्यापारी किरण प्रजापति ने बताया कि उनकी दुकान से करीब एक लाख रुपये के कपड़े और दो हजार रुपये की नकदी चोरी हुए हैं।
चोरी की घटनाएं तिलहर-निगोही संपर्क मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग से करीब 150 मीटर आगे हुईं। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद