फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   They stood in line for a gas cylinder, getting soaked in the rain.

Shahjahanpur News: गैस सिलिंडर के लिए बारिश में भीगकर कतार में लगे रहे

Sat, 21 Mar 2026 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
They stood in line for a gas cylinder, getting soaked in the rain.
तिलहर ​​स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर बुकिंग कराने के लिए खड़े ग्राहक। संवाद
तिलहर। रसोई गैस सिलिंंडर की किल्लत और उनकी बढ़ती कीमतों के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे से ही लखनऊ-दिल्ली हाईवे के किनारे स्थित गैस एजेंसी पर लोगों की लंबी कतार लग गईं। उपभोक्ता रिमझिम बारिश के बीच सिलिंडर के लिए शाम तक लाइनों में लगे रहे।
विज्ञापन

ईद से पहले सिलिंडर पाने के लिए मुस्लिम समाज के महिला-पुरुष गैस एजेंसी पर सुबह से पहुंचने लगे। उनका कहना था कि रसोई गैस नहीं मिलने से घरों में ईद के पकवान बनाने में दिक्कत हो रही है। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस बुकिंग के लिए जारी नंबरों पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस वजह से उन्हें एजेंसी पर जाकर ही गैस की बुकिंग करानी पड़ रही है और फिर सिलिंडर के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिन उपभोक्ताओं के पास नियमित कनेक्शन नहीं है, उन्हें सिलिंडर लेने पर अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। आपूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि गैस बुकिंग के लिए एप की व्यवस्था की गई है और उसके माध्यम से बुकिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के पास वैध गैस कनेक्शन हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सिलिंंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। लोगों की भीड़ ज्यादा होने के कारण आपूर्ति में समय लग रहा है। उन लोगों को दिक्कत ज्यादा हो रही है, जिनके पास रसोई गैस का कनेक्शन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed