{"_id":"69654c6534369760870d4daa","slug":"they-initially-refused-to-perform-the-last-rites-but-agreed-after-23-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-162795-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अंतिम संस्कार से किया इन्कार, 23 घंटे बाद माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अंतिम संस्कार से किया इन्कार, 23 घंटे बाद माने
विज्ञापन
खुटार। दस जनवरी को हादसे में मौत होने पर पोस्टमॉर्टम के बाद गांव बरगदिया के 50 वर्षीय सुरेश कुमार का शव घर लाया गया। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। समझौता होने के बाद सोमवार को 23 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया जा सका।
सुरेश कुमार शनिवार को गांव चतुरपुर के कुनेंद्रपाल के खेत में मजदूरी करने गए थे। कुनेंद्रपाल का भतीजा संजय दोपहर बाद सुरेश को गंभीर घायल हालत में लेकर खुटार सीएचसी पहुंचा। बताया कि दोपहर बाद पानी पीने जाते समय ट्रैक्टर की टक्कर लग जाने से सुरेश गंभीर घायल हो गए। खुटार सीएचसी पर सुरेश को मृत घोषित कर दिया गया।
11 जनवरी को पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया। परिजनों ने कहा कि सुरेश की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई है, खेत पर काम करने के दौरान ट्रैक्टर से कुचलकर जान गई है। सोमवार सुबह परिजनों ने ट्रैक्टर स्वामी और चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी पाकर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सुरेश के परिजन अपनी बात पर अड़े रहे। उधर ट्रैक्टर स्वामी के परिजन भी सुरेश के घर पहुंचे। दोनो पक्षों में समझौते के लिए बातचीत चलती रही।
इस दौरान पुलिस ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई और सुरेश के परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सोमवार शाम पांच बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट पहले ही दर्ज कर ली गई थी। पोस्टमाॅर्टम के बाद शव घर पहुंचने पर सुरेश के परिजन फैसले की जिद पर अड़े रहे, इस कारण अंतिम संस्कार देर से हो सका।