{"_id":"65c543d6804c2384300a4d46","slug":"there-will-be-power-cut-for-five-hours-every-day-for-11-days-from-today-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-113040-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आज से 11 दिन तक पांच घंटे रोज होगी बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आज से 11 दिन तक पांच घंटे रोज होगी बिजली कटौती
Fri, 09 Feb 2024 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा विद्युत उपकेंद्र के 11 केवी सिटी फीडर पर शुक्रवार से 19 फरवरी तक 11 दिन जर्जर खंभे और केबल बदलने का काम कराया जाएगा। इसके चलते पूर्वाह्न 11 से शाम चार बजे तक रोज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
आरडीएसएस योजना के तहत नगरीय क्षेत्र के बिजली नेटवर्क को मजबूत करने को काम चल रहा है। योजना में जर्जर बिजली के खंभे और तार बदलने का कार्य गर्मी से पहले पूर्ण करना है। रोजा के सिटी फीडर पर शुक्रवार से काम शुरू कराया जाएगा। एसडीओ सीपी जायसवाल ने बताया कि यूनिवर्सल कंपनी द्वारा सिटी फीडरों के तारों को बदलेंगे। इसके तहत मोहल्ला मंडी समिति के सामने, हांडा कॉलोनी, सिंगरईया भट्टा, पक्का पुल, ख्वाजा फिरोज, वजीरगंज, भारद्वाजी, प्रताव एन्क्लेव, किला, दीवान जोगराज, रंगमहला, बक्सरिया, चारखंभा की आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की।