फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There will be an investment of 15 hundred crores, hundreds will get employment

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी : 15 सौ करोड़ का होगा निवास, सैकड़ों हाथों को मिलेगा रोजगार

Sat, 28 May 2022 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
There will be an investment of 15 hundred crores, hundreds will get employment
शाहजहांपुर का जिला उद्योग केंद्र । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। तीन जून को लखनऊ में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिले के सात उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है। उद्यमियों के पास राजधानी से फोन और आमंत्रण कार्ड भी पहुंच गया है। सेरेमनी के जरिये जनपद में निवेश का रास्ता खुलेगा। साथ ही अभी तक अटकी परियोजनाओं को रफ्तार मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि सेरेमनी में करीब 1500 करोड़ का निवेश होगा। इन उद्योगों के शुरू होने के बाद सैकड़ों लोगों को रोजगार का रास्ता खुल जाएगा।
विज्ञापन

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए जिला उद्योग केंद्र की ओर से करीब 20 नाम शासन को भेजे गए था। इनमें सात उद्यमियों के नाम की सहमति देते हुए लखनऊ आने का न्योता दिया गया है। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त दुर्गेश कुमार ने बताया कि मालब्रॉस इंटरनेशनल, राजश्री फाइन केमिकल इंडस्ट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, उपेंद्र सिंह मल्टी ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड, आन्याप्लॉय टेक एंड फर्टिलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, विनायक रोलर फ्लोर मिल्स ए डिविजन ऑफ ओमर कोल्ड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड, शॉलीमार हैचरीज और जेपी एग्रो इंडस्ट्रीज को सेरेमनी में बुलाया गया है। दो इंडस्ट्रीज संचालकों ने सेरेमनी में जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

500 करोड़ के हैं मीरानपुर कटरा और निगोही के प्रोजेक्ट
कटरा में हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास राजश्री फाइन केमिकल इंडस्ट्रीज और निगोही की मेलब्रोस इंटरनेशनल इंडस्ट्रीज भी जल्द ही शुरू हो जाएगी। ये दोनों प्रोजेक्ट करीब 500 करोड़ रुपये के हैं। कटरा के सालपुर नवदिया में 160 लीटर क्षमता वाले एथेनॉल का प्लांट लगभग पूरा होने वाला है। इसके दो से तीन महीने में शुरू होने की उम्मीद है। 45 एकड़ जमीन पर लगे प्लांट में गन्ने से सिर्फ एथेनॉल बनाया जाएगा। निगोही के मेलब्रोस इंटरनेशनल इंडस्ट्रीज में भी तेजी से काम कराया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक उद्यमी को करना था एमओयू साइन पर भवन व अन्य सुविधाएं नहीं
जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त दुर्गेश कुमार की मानें तो सेरेमनी के लिए नौ उद्यमियों के नाम शासन से आए थे। उन्होंने बताया कि एक अन्य उद्यमी को एमओयू (मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग) साइन करना था, लेकिन उनके प्रोजेक्ट का काम पूरा नहीं है। जांच में भवन निर्माण नहीं मिला। बिजली का कनेक्शन भी नहीं था, जिसके चलते रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
-हम एथेनॉल बनाएंगे। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान अपनी बात रखने का मौका मिला तो स्टील के दामों की बढ़ोतरी पर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। इसी तरह स्किल्ड मैनपॉवर मिलने से उद्यमियों को काफी ज्यादा फायदा मिलेगा। हालांकि, उद्योगों के लिए सरकार काफी बेहतर काम कर रही है। -रिषभ बंसल, डायरेक्टर, राजश्री फाइन केमिकल इंडस्ट्रीज
जनपद से सात उद्यमी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रतिभाग करेंगे। ज्यादा इंडस्ट्री लगने से जनपद में रोजगार के अवसर भी बन सकेंगे। इन सात उद्यमियों के अलावा अन्य उद्यमी भी जनपद से कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। -दुर्गेश कुमार, उपायुक्त उद्योग

-प्रदेश में अच्छा निवेश आने की संभावना है। सरकार की पॉलिसी काफी अच्छी हैं। कानून व्यवस्था बेहतर होने के चलते अन्य प्रदेशों से ज्यादा निवेश यूपी में होगा, ऐसा हमें विश्वास है। -अशोक अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, आईआईए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed