फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There was traffic jam near Rajghat Chowki several times...people were troubled.

Shahjahanpur News: राजघाट चौकी के पास कई बार लगा जाम...लोग परेशान

Sun, 26 Oct 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
There was traffic jam near Rajghat Chowki several times...people were troubled.
राजघाट चाैकी के पास निर्माणाधीन पुलिया के पास लगा जाम। संवाद - फोटो : udhampur news
शाहजहांपुर। राजघाट चाैकी से चंद कदम की दूरी पर निर्माणाधीन पुलिया पर काम के चलते दिन में कई बार जाम लगा। इस कारण लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोगों ने गलियों का सहारा लिया। इस कारण गलियों में भी जाम लग गया। कई लोगों की निकलने को लेकर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र में राजघाट चौकी से चंद कदम की दूरी पर कनौजिया तिराहा की ओर जाने वाली रोड पर आधी पुलिया का निर्माण काफी समय पूर्व हो चुका है। शनिवार को शेष भाग के निर्माण के चलते पुलिया के पास दिन में कई बार वाहनों की लंबी कतार लग गईं। दोपहिया वाहन सवार तो गलियों से अपने गंतव्य को चले गए, लेकिन चौपहिया वाहन सवारों को जाम की वजह से दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जाम में फंसे थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक के सुनील ने बताया कि वह जरूरी काम से जा रहे थे, लेकिन जाम की वजह से अब देरी से पहुंचेंगे। बहादुरगंज के विपिन ने बताया कि वह अपने साथी चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिंजई के याकूब की दवाई लेने के लिए अस्पताल जा रहे थे, लेकिन जाम की वजह से देरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से कनौजिया तिराहा से कच्चा कटरा मोड़, घंटाघर रोड व अंटा चौराहा से जेल रोड पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी।

टीएसआई विपिन पांडेय ने बताया कि राजघाट चौकी के पास जाम की सूचना मिली थी। फोर्स लगा दी गई है। लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
--
अशफाक नगर तिराहा पर ई-रिक्शा से लगता है जाम
अशफाक नगर चौकी के पास तिराहा पर भी दिन में कई बार जाम लगता है। इसका सबसे बड़ा कारण ई-रिक्शा हैं। चालक सवारी बैठाने के लिए ई-रिक्शा को रोड पर खड़ा कर देते हैं। इस कारण जाम की स्थिति बन जाती है। होमगार्ड की ड्यूटी रहती है, जो दूर खड़े देखते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed