{"_id":"5ee5117d8ebc3e43171dd9e3","slug":"there-was-an-uproar-over-the-information-about-the-corpse-lying-on-a-freight-train-carrying-coal-shahjahanpur-news-bly4091688191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी पर लाश पड़े होने की सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी पर लाश पड़े होने की सूचना से मचा हड़कंप
विज्ञापन
शाहजहांपुर। झारखंड से कोयला लेकर रुद्रपुर जा रही मालगाड़ी पर लाश पड़े होने की सूचना से रोजा के रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रोजा स्टेशन पर मालगाड़ी को रुकवाई गई और ओएचई लाइन को बंद कर लाश को उतारने के लिए पुलिसकर्मी चढ़े, लेकिन युवक को जिंदा देख राहत की सांस ली।शनिवार रात 8:30 बजे रोजा स्टेशन अधीक्षक को कंट्रोल से सूचना मिली की झारखंड से कोयला लेकर रुद्रपुर जा रही मालगाड़ी पर लाश पड़ी है। मालगाड़ी को रोककर लाश को उतरवाया जाए। कंट्रोल की सूचना से रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तुरंत ही पॉवर केबिन को बताया गया। रात नौ बजे मालगाड़ी रोजा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर रोकी गई। मालगाड़ी के पहुंचने के बाद ओएचई लाइन को बंद किया गया, जिसके बाद आरपीएफ व जीआरपी के जवान मालगाड़ी से लाश उतारने के लिए चढ़े, लेकिन कोयले के ऊपर लेटे युवक को देख दंग रह गए। युवक जिंदा निकला। उसे नीचे उतारा गया और पूछताछ की गई। युवक ने अपना नाम चंद्रशेखर पुत्र कन्हई, निवासी ग्राम परवेजपुर जिला उन्नाव बताया है, वह लुधियाना चॉकलेट फैक्ट्री में काम करने जा रहा था। उन्नाव से कोई सवारी न मिलने पर वह मालगाड़ी पर सवार हो लिया। जीआरपी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
हरदोई से चलने के बाद तीन स्टेशनों से गुजरी गाड़ी
- मालगाड़ी को झारखंड से चालक सदानंद और गार्ड सुनील कुमार लेकर जा रहे थे। आंझी शाहबाद स्टेशन मास्टर ने मालगाड़ी पर कोयले पर एक युवक को लेटे देखा और लाश पड़े होने की आशंका पर कंट्रोल को सूचना दे दी। कंट्रोल ने रोजा में मालगाड़ी रोकने के आदेश दिए और वहीं पर युवक को उतारा गया, जो कि जिंदा निकला। लेकिन हरदोई से मालगाड़ी चलने के बाद कौढा, बेहटा गोकुल, टोडरपुर स्टेशन से मालगाड़ी गुजरी, स्टेशन मास्टर ने सिग्नल एक्सचेंज किया, लेकिन इसकी जानकारी नहीं दी। वहीं ओएचई लाइन काटे जाने के कारण श्रमजीवी एक्सप्रेस कुछ देर पंडित रामप्रसाद बिस्मिल स्टेशन पर खड़ी रही।