फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There was a ruckus for two hours... then after talks, the Puwaiyan fair started.

Shahjahanpur News: दो घंटे तक हुआ हंगामा...फिर वार्ता के बाद शुरू हुआ पुवायां का मेला

Sat, 27 Sep 2025 07:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
There was a ruckus for two hours... then after talks, the Puwaiyan fair started.
पुवायां में मेला मंत्री से वार्ता करती एसडीएम चित्रा निर्वाल। संवाद
पुवायां। मेले में डांस पार्टी को बंद कराए जाने से नाराज लोगों के हंगामा करने के बाद एसडीएम-सीओ ने मौके पर पहुंच कर वार्ता करने के बाद मेला शुरू करा दिया। इस दौरान लगभग दो घंटे तक जमकर हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

रामलीला मेला समिति के मंत्री राकेश मिश्रा ने आरोप लगाया था कि बृहस्पतिवार रात दस बजे थाना प्रभारी रवि करन सिंह पुलिस बल के साथ मेले में आए और डांस पार्टी बंद करा दी। मेले में लगे झूले बंद थे, फिर भी झूले वालों को भी पुलिस ने काफी फटकारा।
विज्ञापन

इससे नाराज मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने मेला बंद करा दिया था। इससे मौके पर भीड़ लग गई और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई थी। पुलिस पर लगे आरोपों पर थाना प्रभारी रवि करन सिंह का कहना था कि एसडीएम की ओर से फोन करके बिना अनुमति बड़ा झूला नहीं चलने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर वह मौके पर गए थे तो झूला पहले से ही बंद मिला। उन्होंने बिना अनुमति झूला नहीं चलाने के लिए सिर्फ कहा। इसके अलावा कोई बात नहीं हुई। डांस पार्टी उन्होंने नहीं बंद कराई।
इसके बाद रात 12 बजे एसडीएम चित्रा निर्वाल और सीओ प्रवीण मलिक मौके पर पहुंचे और उन्होंने पहले तो मेले का भ्रमण किया। इसके बाद मेला समिति के पदाधिकारियों से वार्ता की। वार्ता में अधिकारियों की ओर से कहा गया कि मेला शुरू कराने में कोई समस्या नहीं है और बड़े झूले की अनुमति का कार्य शुक्रवार को पूरा करा दिया जाएगा।
मेले के संचालन में कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद पदाधिकारियों ने मेला शुरू करा दिया। रात साढ़े 12 बजे के बाद मेला शुरू होने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
--
अधिकारियों ने किया मुआयना... जल्द जारी होगी एनओसी
बृहस्पतिवार रात मेले में झूला और डांस पार्टी बंद कराने पर हुए हंगामे के बाद अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने मामले की जांच करते हुए एनओसी जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम मेला मैदान पहुंची। इसके बाद अधिकारियों ने झूले का मुआयना किया। अधिकारियों के अनुसार रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी। इस संबंध में एसडीएम चित्रा निर्वाल ने बताया कि टीम भेजी गई थी। रिपोर्ट मिलने के बाद झूले की अनुमति जारी की जाएगी।

--
छह साल पहले भी पुलिस ने किया था ऐसा प्रयास
बृहस्पतिवार रात मेले में डांस पार्टी बंद कराने का मामला नया नहीं है। छह साल पहले भी इसी तरीके से पुलिस ने आधी रात को डांस पार्टी बंद करा दी थी। इसके बाद काफी हंगामा हुआ था। मामला जिला स्तरीय अधिकारियों के पास पहुंचा था तो एसपी ग्रामीण ने वार्ता करते हुए मामले को शांत कराया था और मेला सुचारु हो सका था। फिर से ऐसा ही प्रयास होने से पुलिस कार्यशैली की लोग चर्चा कर रहे हैं।
----
पुलिस का व्यवहार बेहद खराब था। झूले की अनुमति के संबंध में तहसील प्रशासन के अधिकारियों की लापरवाही है। जब मेला समाप्त हो जाएगा तब अधिकारी रिपोर्ट लगाकर अनुमति देंगे। इससे क्या होने वाला है। पुलिस को समस्या के संबंध में वार्ता करनी चाहिए थी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है जल्द समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।

- राकेश मिश्रा, मेला मंत्री रामलीला समिति पुवायां
--
रात में मौके पर गया था। मेला कमेटी के पदाधिकारियों से वार्ता हुई तो उनका कहना था कि अगर पुलिस को कुछ बंद कराना था तो बात की जानी चाहिए थी। पुलिस का व्यवहार बेहद निराशाजनक था। वार्ता होने के बाद मेला शुरू करा दिया गया है कोई समस्या नहीं है।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

पुवायां में मेला मंत्री से वार्ता करती एसडीएम चित्रा निर्वाल। संवाद

पुवायां में मेला मंत्री से वार्ता करती एसडीएम चित्रा निर्वाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed