फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There was a ruckus due to a fight at a beer shop, five people arrested

Shahjahanpur News: बियर शॉप पर मारपीट से हुआ हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार

Sat, 18 Jan 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 18 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus due to a fight at a beer shop, five people arrested
भावलखेड़ा। रामचंद्र मिशन क्षेत्र के भट्टा चौराहा के पास बियर की दुकान पर बृहस्पतिवार की रात कुछ लोगों ने ने बरेली से आए चार लोगों को लाठी डंडों से जमकर पीटा। मारपीट से बियर की दुकान पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बरेली के कस्बा हाफिजगंज निवासी अजय वर्मा सीतापुर से अपने साथी श्रीपाल, सुमित, पंकज व प्रदीप के साथ कार से घर वापस जा रहे थे। रात करीब 10 बजे रौसर कोठी के भट्टा चौराहा के पास स्थित बियर की दुकान से श्रीपाल बियर लेने गए। आरोप है कि सेल्समैन ने बियर देने से मना कर दिया। इसी को लेकर हुए विवाद के बाद सेल्समेन के साथ बैठे लोगों ने सभी के साथ मारपीट की। सूचना पर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित पक्ष से घटना के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके से रौसर कोठी के विशाल व विकास, चक परमाली गांव के मोहित व अमित और हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थानांतर्गत गांव दानपुर के प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी का शांति भंग में चालान कर दिया गया है। इसके अलावा मामले में अजय वर्मा की ओर से गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट में घायलों के दो मोबाइल फोन और सोने की चेन टूटने का भी उल्लेख है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सभी घायलों का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed