{"_id":"68093e0a594171c1300055f6","slug":"there-was-a-power-crisis-due-to-heating-of-the-cable-of-the-power-transformer-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-142328-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पॉवर ट्रांसफॉर्मर की केबल गर्म होने से रहा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पॉवर ट्रांसफॉर्मर की केबल गर्म होने से रहा बिजली संकट
Thu, 24 Apr 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही बिजली की मांग बढ़ गई। इससे फाॅल्ट में भी इजाफा हुआ है। ग्रामीण इलाकों में दिन में आपूर्ति बाधित होने से लोग बेहाल रहे। बुधवार को जलालाबाद उपकेंद्र के ट्रांसफॉर्मर की केबल गर्म होकर अर्थिंग आने लगी। इससे पाली, दहेना फीडर बंद होने से आपूर्ति ठप हो गई।
बुधवार को तापमान बढ़ने के चलते एसी, कूलर, पंखे आदि चलने से लाइनें गर्म होने लगीं। निगोही के ग्रामीण इलाकों में छह से सात घंटे तक आपूर्ति बंद रही। कांट के ग्रामीण इलाके, सिंधौली में बिजली गुल रही। बहादुरगंज उपकेंद्र के रंगीन चौपाल के सुरैया बाग स्थित चार सौ केवी के ट्रांसफॉर्मर पर रीवैंप योजना के तहत कार्य कराने से चार घंटे तक सौ घरों में बिजली नहीं आई।
शाम करीब सात बजे जलालाबाद उपकेंद्र के पॉवर ट्रांसफॉर्मर के केबल गर्म होने से अर्थिंग आने लगी। इससे ट्रांसफॉर्मर को बंद कर कार्य शुरू कराया गया। इससे पाली और दहेना फीडर को बंद करना पड़ा। वहीं, जलालाबाद के उमराह, भानपुर गांव में सुबह से बिजली गुल रही। इसके चलते लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
आज बंद रहेगी अटसलिया की बिजली
-विद्युत वितरण खंड चिनौर के अटसलिया उपकेंद्र की 33 केवी लाइन पर पेड़ों की डाल की छंटाई का कार्य कराया जाएगा। जेई संजीव शर्मा ने बताया कि कार्य के चलते दोपहर दोपहर 12 से शाम छह बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। अब्दुल्लागंज उपकेंद्र पर वीसीवी अनुरक्षण मरम्मत का कार्य होने के चलते सुबह नौ से 12 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। बहादुरगंज में गंगाराम वाले चार सौ केवी के ट्रांसफॉर्मर पर केबल बदलने के चलते सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
-- -- -- -- -
आज से 30 अप्रैल तक होगा कार्य
कटरा। एसडीओ संजीव द्विवेदी ने बताया कि 24 से 30 अप्रैल तक सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खुदागंज ग्रामीण फीडर की हाईटेंशन लाइनों पर मरम्मत का काम होगा। इससे खुदागंज ग्रामीण क्षेत्र के फीडर की आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद
-- -- -- -- -
निलंबन के बाद जेई को बदायूं में किया संबद्ध
शाहजहांपुर। मिर्जापुर के बहरिया के 11 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज कराने वाले जेई विजिलेंस उमाकांत त्यागी को चीफ इंजीनियर ने निलंबित करने के बाद बदायूं भेज दिया। उन्हें बदायूं से संबद्ध किया है। इस मामले में विजिलेंस टीम को निलंबित किया गया था। एसई जेपी वर्मा ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश के चलते जेई को रिलीव कर दिया गया है। संवाद