{"_id":"66e614137172cb97ce03fcb4","slug":"there-was-a-jam-for-two-hours-on-badaun-farrukhabad-state-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-127098-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर दो घंटे तक लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर दो घंटे तक लगा रहा जाम
Sun, 15 Sep 2024 04:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
कलान। फल-सब्जी के ठेलों और डग्गामार वाहनों से दिन भर घिरे रहने वाले बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह फिर जाम लग गया।
थाने से एक पुराने ट्रक की चेसिस लेकर क्रेन जैसे ही हाईवे के चौराहे पर पहुंची, वहां यातायात थम गया। कुछ ही देर में चौराहे के सभी रास्तों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास कर लगभग दो घंटे बाद जाम खुलवाया और इसे बाद ही यातायात सुचारु हो सका।
शनिवार सुबह थाने से पुलिस ने एक ट्रक का चेसिस कबाड़ के तौर पर रिलीज किया था। यह ट्रक एक सड़क दुर्घटना के बाद से थाना परिसर में खड़ा था। इसे ले जाने के लिए क्रेन बुलाई गई थी। क्रेन चालक चेसिस लेकर दिन में करीब 11 बजे जैसे ही स्टेट हाईवे के चौराहे पर पहुंचा, वहां जाम लग गया। उस वक्त एसडीएम चित्रा निर्वाल थाने में समाधान दिवस में व्यस्त थीं।
थाने में सूचना पहुंचने पर वहां से पीआरडी और होमगार्ड के जवान भेजे गए, लेकिन वह जाम खुलवाने में नाकाम रहे। बाद में वहां पहुंचे एसआई यशपाल सिंह ने वाहन आगे-पीछे कराकर दोपहर एक बजे जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
बता दें कि स्टेट हाईवे पर आए दिन जाम की समस्या से लोग जूझते हैं, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हाईवे के दोनों तरफ बनी पटरी घेरकर खड़े होने वाले फल, सब्जी, चाट-पकौड़ी आदि के ठेले वालों और ई-रिक्शा वालों के खड़े होने के लिए नगर पंचायत से उचित स्थान तय करने की मांग कई बार की जा चुकी है। पुलिस भी हाईवे पर आड़े-तिरछे खड़े होने वाले डग्गामार वाहनों को अनदेखा कर देती है। इस वजह से लोग आए दिन जाम की समस्या से परेशान हो रहे हैं।