फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There was a heated argument between the ADM administration and the Congress leader on the resolution day.

Shahjahanpur News: समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन और कांग्रेस नेता में हुई तीखी तकरार

Sat, 20 Sep 2025 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
There was a heated argument between the ADM administration and the Congress leader on the resolution day.
तिलहर। छुट्टा गोवंश की समस्या को लेकर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में कई गांवों के किसानों को साथ लेकर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार और एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा में नोकझोंक हो गई। एडीएम ने पुलिस बुलाकर उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की तो कांग्रेस नेता ने उनके वाहन के आगे बैठकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के साथ खुदागंज क्षेत्र के भुसौरी, पिपरी, कसरक, खितौआ, अलियापुर, सुल्तानपुर, रमापुर, कुमरखा, जोहाना, खड़करी आदि कई गांवों के किसान शिकायती पत्र लेकर पहुंचे। कांग्रेस नेता ने सभी ग्रामीणों की ओर से अलग-अलग शिकायत नंबर दर्ज करने की मांग की, लेकिन लिपिक ने मना कर दिया।
विज्ञापन

एडीएम ने भी उनसे सामूहिक प्रार्थना पत्र देने के लिए कहा, लेकिन कांग्रेस नेता अपनी बात पर अड़े रहे। उनके साथ आए किसानों का कहना था कि छुट्टा पशु किसी एक गांव की समस्या नहीं है। इसलिए उन सभी के प्रार्थना पत्र लिए जाएं। मामला तूल पकड़ता देख एडीएम ने विवाद शांत करने की गरज से सभी शिकायती पत्रों पर अलग-अलग शिकायत नंबर दर्ज करने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सचिन शर्मा, सुखपाल, वीरेंद्र पाल गंगवार, प्रशांत गंगवार, अवनीश कुमार, छत्रपाल, सत्यदेव आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
000
आठ गैरहाजिर अधिकारियों पर कार्रवाई की संस्तुति
तिलहर। कांग्रेस नेता और एडीएम के बीच विवाद में शिकायतों की सुनवाई में भी ठहराव आ गया। हालांकि, बाद में एडीएम ने कुल 32 शिकायतों में चार का मौके पर निस्तारण करा दिया। इस दौरान विभिन्न विभागों के आठ अधिकारियों के गैरहाजिर पाए जाने पर एडीएम ने नाराजगी जताते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की। इस दौरान तहसीलदार दीपेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार मनु माथुर, एसडीओ विद्युत कैलाश सिंह यादव, ईओ सत्येंद्र प्रकाश, पूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे। एसडीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों की रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed