फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There was a glimpse of the great men in procession

शोभायात्रा में दिखी महापुरुषों की झलक

Thu, 14 Apr 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 14 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
There was a glimpse of the great men in procession
शोभायात्रा में दिखी महापुरुषों की झलक
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अंबेडकर मेमोरियल संस्थान के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, वहीं भाजपा ने बाबा साहब की जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई। इसी तरह सपा, कांग्रेेस, अपना दल, लोजशपा समेत अन्य राजनीतिक दलों, संगठनों ने भी गोष्ठी के रूप में जयंती मनाई और बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर राष्ट्रहित में उनके योगदान को सराहा। देर शाम राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के समाजहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। अंबेडकर मेमोरियल संस्थान की ओर से रामबाग स्थित डॉ. अंबेडकर प्रतिमा स्थल से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ भगवंत राम और विश्राम सिंह ने पंचशील ध्वज दिखाकर किया। बाबा साहब, विरसामुंडा, सम्राट अशोक, भारत माता, गुरु नानक, भगवान बुद्ध, झलकारी बाई, कांशीराम आदि महापुरुषों की झांकियाें और बैंडबाजों से सुसज्जित झांकियों से भरपूर शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जीआईसी मैदान में संपन्न हुई। जगह-जगह शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा की व्यवस्था में राम प्रकाश, रामपाल चौधरी, धर्मेंद्र भारती, अमर चंद्र जौहर, सियाराम दिनकर, मगरेलाल, सुधीर कुमार, गोपाल कृष्ण, जगदीश चंद्र, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बहादुरलाल आजाद, केके निगम, डॉ. अनूप कुमार, विजय मस्ताना, हरिश्चंद्र आनंद आदि का योगदान रहा। जीआईसी मैदान में हुई सभा में विशिष्ट अतिथि बसपा के जोन कोआर्डिनेटर दिनेश कुमार, विश्राम सिंह, सियाराम दिनकर, अमर चंद्र जौहर, बृजेश कुमार गौतम, योगेश कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed