फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There should be adequate lighting at main intersections and roads

Shahjahanpur News: मुख्य चौराहे व मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हो

Fri, 25 Apr 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 25 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
There should be adequate lighting at main intersections and roads
शाहजहांपुर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पर जोर दिया। उन्होंने पिछले माह में हुईं सड़क दुर्घटनाओं के कारणों व उनके समाधान पर चर्चा की। बगैर हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य चौराहे एवं मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के इंतजाम करने के लिए कहा।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि रोड सेफ्टी के तहत रोड जंक्शन, रोड चौड़ीकरण आदि कार्याें के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएं। साइन बोर्ड और स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं। पेट्रोल पंपों पर भी बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। कहा कि शराब की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को आईटीएमएस सेंटर से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

डीएम ने सीओ यातायात द्वारा चिह्नित दुर्घटना संभावित स्थलों में बंडा चौराहा, नगरिया मोड़ और अटसलिया मोड़ पर तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए। कहा कि ई-रिक्शा चलाने वाले नाबालिगों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। इस दौरान एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed