{"_id":"6887c6f8d8734b3c5d09d11e","slug":"there-is-an-increased-possibility-of-vande-bharat-express-stopping-in-shahjahanpur-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-149193-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की बढ़ी संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की बढ़ी संभावना
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की संभावना बढ़ गई है। भाजपा सांसद अरुण सागर के अनुरोध पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने निदेशालय को पत्र लिखकर विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।
भाजपा सांसद अरुण सागर ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत शाहजहांपुर के रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके कार्यों में लापरवाही और निर्माणाधीन कार्य में देरी की शिकायत उन्होंने कुछ दिन पहले रेलमंत्री से की थी।
रेल मंत्री के संज्ञान लेने के बाद डीआरएम ने निरीक्षण कर रिपोर्ट रेल मंत्री को दी। इसके अलावा रेल मंत्री के सामने वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की भी मांग की। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का भी बहुत जल्द शाहजहांपुर स्टेशन पर रुकने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। संवाद