फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There is a possibility of drop in temperature due to westerly wind.

Shahjahanpur News: पछुआ हवा से तापमान में गिरावट के बन रहे आसार

Mon, 03 Nov 2025 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of drop in temperature due to westerly wind.
शाहजहांपुर। पछुआ हवा के असर से न्यूनतम पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई है। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक पछुआ हवा चल रही है। इसके असर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
विज्ञापन

डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब तीन मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 60 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी की मात्रा कम है। मौसम शुष्क रहेगा और पछुआ हवा चलने की वजह से तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed