फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There has been speculation about the theft of four teak trees from the forest in the Ladti area, but the ranger denies it.

Shahjahanpur News: लड़ती क्षेत्र में जंगल से सागौन के चार पेड़ चोरी से काटने की चर्चा, रेंजर का इन्कार

Wed, 29 Oct 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
There has been speculation about the theft of four teak trees from the forest in the Ladti area, but the ranger denies it.
खुटार। खुटार रेंज के गदियानी लड़ती क्षेत्र के जंगल से सागौन के चार पेड़ चोरी से काटे जाने की सूचना के बाद वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

खुटार रेंज का वन कार्यालय मैलानी में बना हुआ है। मैलानी रोड से गांव चांदपुर जाने वाले रास्ते पर सेहरामऊ उत्तरी बीट लड़ती गांव के पास खुटार रेंज का जंगल है। लड़ती और आसपास के गांवों के लोगों ने बताया कि सोमवार रात चोरी से सागौन के पेड़ काट डाले गए। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि चोर काफी लकड़ी उठा ले गए हैं। शेष लकड़ी वनकर्मी ट्रैक्टर ट्राॅली से भरवाकर रेंज कार्यालय ले गए हैं। रेंजर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जंगल में सागौन के चार पेड़ गिरे मिले थे। गिरे पेड़ों की लकड़ी कटवाकर रेंज कार्यालय पर रखवाई गई है। चोरी से पेड़ काटे जाने की बात निराधार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed