फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There are a lot of potholes on Maujampur-East Bhaksi Tiraha road

Shahjahanpur News: मौजमपुर-पूर्वी भक्सी तिराहा मार्ग पर गड्ढों की भरमार

Fri, 27 Jun 2025 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
There are a lot of potholes on Maujampur-East Bhaksi Tiraha road
तिलहर में मौजमपुर के तांगा स्टैंड से पूर्वी भक्सी तिराहा की ओर जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद
तिलहर। मौजमपुर के तांगा स्टैंड से पूर्वी भक्सी तिराहा की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क के दोनों ओर पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद खोदे गए हिस्से को ठीक नहीं किया गया है। इस कारण मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। गड्ढों में वाहन फंसने से जाम भी लगा रहा है।
विज्ञापन

जल निगम ने इस मार्ग पर करीब दो माह पहले पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क के दोनों ओर खोदाई कराई थी। पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क को पूर्व स्थिति में नहीं लाया गया। न तो खोदे गए हिस्सों पर गिट्टी-पत्थर का भराव कराकर उस पर बजरी-कोलतार की परत डाली गई। न ही मिट्टी का भराव कर जगह को समतल किया गया। इस कारण अक्सर गड्ढों में जाकर ई-रिक्शा, ऑटो आदि तिपहिया वाहन पलट जाते हैं।
विज्ञापन

वाहन फंसने से कई बार घंटों जाम लग जाता है। तांगा स्टैंड से एक निजी अस्पताल तक मार्ग का बुरा हाल है। अस्पताल जाने वाले मरीजों और तीमारदारों को भी भारी असुविधा हो रही है। मौजमपुर डॉ. मोहम्मद फैज व फरीद मोहम्मद ने बताया कि नगरपालिका परिषद में कई बार शिकायत करने पर भी मार्ग की मरम्मत कराने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के कई मोहल्लों में पेयजल की पाइप लाइन बिछाने का काम एक साथ कराया गया है। खोदे गए मार्गों को ठीक कराया जा रहा है। खोदी गई सड़कों को ठीक कराने में अभी थोड़ा समय लगेगा। -अनिल कुमार, अवर अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed