फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Then the team champion trophy Uri Karnal

फिर चैंपियन ट्रॉफी ले उड़ी करनाल की टीम

Fri, 20 Nov 2015 11:20 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 20 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Then the team champion trophy Uri Karnal
टाउनहाल क्लब आल इंडिया गोल्ड कप प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट एक बार फिर करनाल हॉक्स करनाल टीम ने जीत लिया है। शुक्रवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में करनाल ने पीएनबी दिल्ली को 3-1 से पराजित कर भारी-भरकम ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। करनाल की टीम गत वर्ष भी विजेता रही थी। इस तरह इस टीम ने अपनी श्रेष्ठता एकबार फिर साबित करते हुए टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया। विजेता को ट्रॉफी के साथ 31 हजार और उपविजेता को ट्रॉफी के साथ 21 हजार रुपये प्राइजमनी के रूप में दिए गए। इस मौके पर हॉकी के जादूगर दादा ध्यानचंद की स्मृति में सर्वश्रेष्ठ प्लेयर का पुरस्कार भी घोषित किया गया। पहला ध्यानचंद अवार्ड पीएनबी दिल्ली के गोलकीपर सुनील पाल को दिया गया। पुरस्कार के अंतर्गत एक ट्रॉफी और 1100 रुपये नकद राशि प्रदान की गई।पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष तनवीर खां ने किया।
विज्ञापन

आल इंडिया गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला देखने के लिए टाउनहाल मैदान के चारों ओर दर्शक ही दर्शक दिखाई पड़ रहे थे। हजारों की संख्या में उमड़े दर्शकों ने गोले दगाकर और आतिशबाजी चलाकर मैच का आनंद लिया। हालांकि दर्शकों का एक बड़ा वर्ग दिल्ली टीम को ही जीतते देखना चाहता था, लेकिन करनाल के अनुभवी खिलाडिय़ों के आगे युवाओं की चपलता नहीं चल सकी। फाइनल मुकाबला शुरू होने से पहले ही हजारों दर्शक मैदान के चारों ओर जुट चुके थे। कोई गोल होने शपर पटाखों की आवाज से दिशाएं गूंज उठती थीं, वहीं अन्य हवाई आतिशबाजी भी दर्शकों ने खूब चलाई। मैच का पहला गोल दिल्ली टीम ने किया, लेकिन उसके बाद करनाल के खिलाड़ियों ने आपसी तालमेल और सूझबूझ से खेलते हुए दिल्ली टीम पर तीन गोल ठोक दिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। रेफरी की भूमिका बंगलूरू के आसिफ अली और मद्रास के विजय कुमार ने निभाई।
विज्ञापन

खुशी से झूमते दर्शकों ने मैदान में घुसकर करनाल के खिलाड़ियों को कंधों पर उठा लिया और खुशी का इजहार किया। समापन पर मुख्य अतिथि चेयरमैन तनवीर खां ने टाउनहाल क्लब के अध्यक्ष रमेश चंद्र दीक्षित, आयोजन सचिव हाजी एजाज हसन खां उर्फ अच्छू खां, कासिम खां आदि के साथ विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी तथा प्राइजमनी प्रदान की। एएससी बंगलूरू को बेस्ट डिसिप्लिन तथा एमआरसी चेन्नई को बेस्ट प्रोमाइजिंग टीम चुना गया। दोनों टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव उस्ताद अच्छू खां ने सभी टीमों, अतिथियों, मैच रेफरी समेत सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। संचालन लईक अहमद ने किया। इस अवसर पर चंद्रवीर गंगू, तालिब खां, वीर सिंह वर्मा, डीएन शुक्ला, डिंपल सिंह, मो. अहमद, फिरासत, फैसल हसन, बिलाल, जीशान, राजू, रहबर, अरुण पाल, नईम खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed