फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thefts revealed in Nigohi and Roza, four arrested... jewelery worth Rs 13 lakh also recovered

Shahjahanpur News: निगोही व रोजा में चोरियों का खुलासा, चार गिरफ्तार... 13 लाख के आभूषण भी बरामद

Mon, 25 Nov 2024 04:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 25 Nov 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Thefts revealed in Nigohi and Roza, four arrested... jewelery worth Rs 13 lakh also recovered
शाहजहांपुर में रोजा पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। संवाद
शाहजहांपुर। रोजा व निगोही में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा कर पुलिस ने चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे नौ किलो 600 ग्राम चांदी व 30 ग्राम जेवर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


चोरों ने हरदोई और बिहार के दरभंगा जिले में वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस का दावा है कि बरामद माल की कीमत करीब 13 लाख रुपये है।

29 अक्तूबर की रात में चोरों ने रोजा के जमुका में रेशमा ज्वेलर्स की दुकान काटकर आभूषण आदि चोरी कर लिए थे। दो अन्य दुकानों के भी शटर काटने की कोशिश की थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि स्वाट टीम, रोजा पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने निगोही के ईशापुर निवासी भोला और मिलकिया गांव के सोनू और राजू उर्फ रजुआ व लखीमपुर खीरी जिले के थाना पसगवां के गांव रम्पुरा निवासी सुरेश को जपनापुर माेड़ के पास गिरफ्तार किया। गिरोह ने जमुका में सराफा व्यापारी की दुकान के अतिरिक्त दो महीने पहले निगोही के ऊनकलां गांव में मकान में सेंध लगाकर जेवर व चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

11 दिन पहले हरदोई के हरपालपुर करना में ब्यूटी पॉर्लर में चोरी की थी। साथ ही बिहार के दरभंगा जिले के बाइपास के पास ज्वेलरी की दुकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी किए थे। एसपी ने गिरोह का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

आहट होने पर भाग गए थे आरोपी

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि रेशमा ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करने के बाद दूसरी ज्वेलरी की दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे थे, लेकिन दुकान के अंदर आहट होने पर शोर मच गया तो बिना चोरी के भागना पड़ा था। इसी तरह हरदोई के हरपालपुर में ब्यूटी पार्लर में चोरी के बाद सराफा की दुकान में सेंध लगाने का प्रयास कर रहे थे, पर कामयाब नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed