फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Theft of two and a half lakhs in the house of a fertilizer trader, the thieves ran away after firing

खाद व्यापारी के घर से ढाई लाख की चोरी, ललकारने पर चोर ने की फायरिंग

Sun, 06 Nov 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Theft of two and a half lakhs in the house of a fertilizer trader, the thieves ran away after firing
शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र के मूड़ा हारिस गांव निवासी खाद व्यापारी अजय कुमार के मकान में शुक्रवार की रात चोर घुस गए। चोरों ने नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया। बक्सा लेकर भाग रहे चोर ने अजय के चाचा मनफूल पर तमंचे से फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

अजय कुमार व पत्नी कमरे में सो रहे थे। बरामदे में उनकी बुआ तारावती व चाचा मनफूल सो रहे थे। रात 12 बजे मकान के पीछे से चोर चढ़कर जीने से अंदर प्रवेश कर गए। कमरे में घुसकर अलमारी से नकदी व बक्से से जेवर को चोरों ने समेट लिया। वहीं रखे बक्से का एक ताला तोड़ दिया। दूसरा ताला नहीं खुलने पर एक चोर उसे लेकर घर से निकल गया। कुत्ते चोर को देखकर भौंकने लगे तो चाचा मनफूल की आंख खुल गई। उन्होंने बाहर झांका तो बक्सा लिए चोर की पैंट कुत्ता पकड़े था। उन्होंने चोर को ललकारा। उसने बक्सा फेंककर मनफूल पर तमंचे से फायर कर दिया और फरार हो गया। मनफूल बाल-बाल बच गए। गोली चलने के बाद अजय भी जाग गए। गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर इकट्ठा हो गए। रात में डॉयल 112 पर सूचना दी गई। सिपाहियों ने मौका मुआयना किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अजय के मुताबिक चोर करीब ढाई लाख रुपये का माल ले गए हैं।
विज्ञापन

मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। - संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed