फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Theft of three lakhs including cash and jewelry by uprooting the window

खिड़की उखाड़कर नकदी, जेवर सहित तीन लाख की चोरी

Sun, 26 Dec 2021 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Theft of three lakhs including cash and jewelry by uprooting the window
गांव रूजहा में मुनेंद्र पटेल के घर की उखाड़ी गई खिड़की - फोटो : POWAYAN
खुटार। गांव रुजहा कलां निवासी मुनेंद्र पटेल के घर की खिड़की उखाड़कर चोर नकदी, जेवर सहित करीब तीन लाख रुपये का माल समेट ले गए। शनिवार को पुलिस को तहरीर दी गई है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। मुनेंद्र पटेल ने बताया कि गांव से कुछ दूर पुवायां-खुटार मार्ग पर उनका मकान है। उनके बड़े भाई सेना में आगरा में तैनात हैं। घर पर वह पत्नी, भाभी मंजू के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह पत्नी-बच्चों के साथ ऊपर बने कमरे में सोने चले गए। भाभी मंजू देवी अपने बच्चों के साथ नीचे के कमरे में सो रही थीं। रात में चोरों ने खेत की ओर से दीवार में लगी खिड़की उखाड़ दी और घर में घुस आए। चोरों ने बड़े बक्सा का ताला तोड़कर सोने का मांग बेदा, नथ, झुलनिया, कमर बिछुआ, एक जोड़ी पायल, पीतल और तांबे के बर्तन, कीमती कपड़ों से भरा रखा छोटा बक्सा चोरी कर लिया।
विज्ञापन

एक बक्से में मुनेंद्र पटेल की एक लाख, 70 हजार रुपये की नकदी भी चोर ले गए। शनिवार सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो चोरी का पता चल सका। तलाश करने पर घर के पीछे एक खेत में एक बैग और कुछ कपड़े पड़े मिले। मुनेंद्र पटेल ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौका मुआयना किया और परिवार के लोगों से जानकारी लेकर लौट गई। मुनेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed