{"_id":"653fb1dafb4659bc37001591","slug":"theft-of-thousands-of-rupees-from-a-mobile-shop-by-masking-it-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-7317-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मोबाइल की दुकान से नकब लगाकर हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मोबाइल की दुकान से नकब लगाकर हजारों की चोरी
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव ऊधौपारा में नकब लगाकर मोबाइल शॉप से चोरों ने मोबाइल और नकदी चोरी कर ली। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव ऊधौपारा में अनुराग कुमार शर्मा की मोबाइल की दुकान है। रविवार की रात चोर दीवार में नकब लगाकर भीतर दाखिल हो गए। अगले दिन सुबह जब अनुराग दुकान पर आए तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोर दुकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर दुकान में रखे दो मोबाइल, करीब पांच हजार रुपये की नकदी समेत आदि ले गए।
घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। मामले की जांच की जा रही है। संवाद