फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Theft of lakhs of rupees in two houses in Bhargawan

Shahjahanpur News: भरगवां में दो मकानों में नकब लगाकर लाखों की चोरी

Mon, 07 Jul 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs of rupees in two houses in Bhargawan
खुटार के गांव गढ़िया सरेली में कोटेदार के घर चोरी के बाद साक्ष्य एकत्र करता फील्ड यूनिट का जवान।
सेहरामऊ दक्षिणी। गांव भरगवां में शनिवार की रात चोरों ने दो मकानों में नकब लगाकर आभूषण व नकदी समेत लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया तो दो मकानों में चोरी की कोशिश की। पुलिस ने निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


खेतीबाड़ी करने वाले फिरोज खान रात करीब 12 बजे परिजनों के साथ मकान के आंगन में सो गए। चोरों ने उनके मकान के पीछे खेत की ओर से कमरे में नकब लगाई और अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी को तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। रात करीब तीन बजे फिरोज फ्रिज में पानी की बोतलें रखने के लिए कमरे में गए तो अंदर से दरवाजा बंद मिला।
विज्ञापन


धक्का देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोस में बने दूसरे कमरे से झांका। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। किसी तरह कमरे में पहुंचकर दरवाजा खोला। उन्हें कमरे से नकदी व आभूषण गायब मिले। फिरोज ने बताया कि चोर अलमारी को तोड़कर उसमें रखे सोने के झाले, हार, मांग बेंदी, झुमकी, झूमर, तीन गले के पैंडल, तीन सोने की अंगूठी, चांदी की तीन जोड़ी पायल व पांच हजार रुपयों समेत करीब आठ लाख रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह गांव के बाहर पातीराम के मकान में भी चोरों ने नकब लगाई। कमरे में घुसकर अंदर से कुंडी लगाने के बाद बक्से को उठाकर बाहर ले आए। यहां बक्से में रखीं सोने की झुमकी, नथनी, टॉप्स, तीन जोड़ पायलें, 15 हजार रुपये और पांच किलो देसी घी ले गए। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना आने पर मौके का निरीक्षण किया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

इसी क्रम में चोरों ने पातीराम के छोटे भाई राधे श्याम और नईम के मकानों में भी नकब लगाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

00

कोटेदार और उनके तीन पुत्रों के कमरों से नकदी, जेवर ले गए चोर

खुटार। गांव गढि़या सरेली गांव में कोटेदार जयदेवी के घर में घुसकर चोर कमरों से नकदी, जेवर समेत लगभग साढ़े चार लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। फोरेंसिक यूनिट ने साक्ष्य जुटाए हैं।

शनिवार रात कोटेदार जयदेवी के घर की छत पर चोर चढ़ गए और सीड़ियों के सहारे घर के अंदर पहुंच गए। जयदेवी के पुत्र रविंद्र ने बताया कि चोरों ने कमरे में रखे बक्से, अलमारी आदि के ताले तोड़ने के बाद सोने की सात अंगूठी, एक चेन, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी झाले, तीन जोड़ी पायल, एक जोड़ी सोने के कुंडल, 15 हजार रुपये तो मां जयदेवी की दो जोड़ी पायल, पंद्रह सौ रुपये और कीमती कपड़े, भाई महेंद्र कमरे से तीन हजार रुपये, दूसरे भाई धर्मेंद्र वर्मा के घर से चार हजार रुपये, कीमती कपड़े चोरी कर लिए।

रविवार सुबह पांच बजे परिवार के लोग सोकर उठे तो कमरों में सामान बिखरा देख चोरी का पता चला। चोरी की सूचना यूपी-112 नंबर पर देने के बाद थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जिला मुख्यालय से पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। रविंद्र वर्मा की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस को जांच में पता चला है कि चोर पहले कोटेदार के घर के पीछे सार्वजनिक टंकी पर चढ़े और वहां से छत पर उतर गए।


--

आर्टिफिशियल हार नहीं ले गए चोर

चोराें को जेवरों के असली और नकली होने की भी पूरी जानकारी थी। चोर सोने की तरह दिखने वाला आर्टिफिशियल हार कमरे में ही छोड़ गए। जिस बैग में आर्टिफिशियल हार रखा था, उसमें रखे अन्य जेवर असली थे, जो चोर ले गए। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

--

आभूषण समेट ले गया युवक, पुलिस दर्ज नहीं कर रही रिपोर्ट



कांट। थाना क्षेत्र नगला बनवारी निवासी मुखी मौर्य के मकान में चोरी के मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। पुलिस के टरकाए जाने से नाराज पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

मुखी मौर्या ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 26 जून की शाम अपने घर के आंगन में सो रही थी। रात करीब दो बजे गांव का युवक दीवार कूदकर घर के अंदर घुस आया। उसने अलमारी में रखी दो बेसर, एक जोड़ झाले, टीका, सोने का मंगलसूत्र व लर, दो जोड़ी पायल आदि चोरी कर लिया। आहट होने पर जागने पर टार्च की रोशनी में युवक को पहचान लिया। उनका 27 हजार रुपये का माल चोरी हो गया।

पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया। उन्हें 30 जून को थाने में बुलाया गया। आरोप है कि पुलिस ने विपक्षी से मिलकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि चोरी के आरोप की जांच की जा रही है। संवाद


--



चोरी के माल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस टीम ने रविवार सुबह लखनऊ-बरेली रोड पर बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास से खोखे से चोरी किए गए माल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों में कांट थाना क्षेत्र के गंधार गांव निवासी रजित कुमार व लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी अमित कुमार हैं। अमित वर्तमान में कांट के गंधार गांव में रह रहा था। दोनों ने मिलकर शनिवार रात आवास विकास गेट पर स्थित मौजमपुर गांव निवासी पिंटू के खोखे से चोरी की थी। संवाद


--

चोरी का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी



खुदागंज। 12 दिन पूर्व थाने से 200 मीटर की दूरी पर स्थित मोहल्ला हनुमान गली निवासी विकास अग्रवाल की दुकान में चार लाख रुपये व लैपटॉप की चोरी हो गई थी। चोरी का खुलासा न होने पर व्यापारियों में काफी नाराजगी है। रविवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष कृपा शंकर रस्तोगी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। आए दिन क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस किसी भी अपराध पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। उन्होंने बताया है कि वह उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे। उसके बाद आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है। संवाद

खुटार के गांव गढ़िया सरेली में कोटेदार के घर चोरी के बाद साक्ष्य एकत्र करता फील्ड यूनिट का जवान।

खुटार के गांव गढ़िया सरेली में कोटेदार के घर चोरी के बाद साक्ष्य एकत्र करता फील्ड यूनिट का जवान।

खुटार के गांव गढ़िया सरेली में कोटेदार के घर चोरी के बाद साक्ष्य एकत्र करता फील्ड यूनिट का जवान।

खुटार के गांव गढ़िया सरेली में कोटेदार के घर चोरी के बाद साक्ष्य एकत्र करता फील्ड यूनिट का जवान।

खुटार के गांव गढ़िया सरेली में कोटेदार के घर चोरी के बाद साक्ष्य एकत्र करता फील्ड यूनिट का जवान।

खुटार के गांव गढ़िया सरेली में कोटेदार के घर चोरी के बाद साक्ष्य एकत्र करता फील्ड यूनिट का जवान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed