{"_id":"6704dd72e09b799f660c62b2","slug":"theft-in-trader-shop-in-mandi-premises-in-tilhar-shahjahanpur-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मंडी परिसर में आढ़ती की दुकान से साढ़े आठ लाख रुपये की चोरी, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मंडी परिसर में आढ़ती की दुकान से साढ़े आठ लाख रुपये की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 08 Oct 2024 12:51 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 08 Oct 2024 12:51 PM IST
सार
शाहजहांपुर के तिलहर में कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में सोमवार रात चोरों ने एक आढ़ती की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान से करीब साढ़े आठ लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह जब लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा तब घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
पीड़ित आढ़ती से जानकारी करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के तिलहर में कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में स्थित गल्ला व्यापारी अरुण कुमार छुन्नू बाबू की दुकान का सोमवार रात चोरों ने ताला तोड़ दिया। पीड़ित के अनुसार, चोरों ने साढ़े आठ लाख रुपये चोरी किए हैं। मंगलवार सुबह सूचना पर सीओ अमित चौरसिया और एसपी देहात मनोज अवस्थी ने मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन
शाम करीब सात बजे अरुण कुमार अपनी दुकान बंदकर चले गए थे। आधी रात के बाद चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। दुकान के अंदर रखी अलमारी का लॉक तोड़कर साढ़े आठ लाख रुपये की चोरी कर ली। सुबह सूचना मिलने पर अरुण कुमार पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंची। व्यापारियों ने चोरी की घटना पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
Bareilly News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, बीडीए ने की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
विज्ञापन
सीओ तिलहर अमित चौरसिया ने मौका-मुआयना किया। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। बाद में एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और व्यापरियों को घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। पुलिस ने व्यापारी के नौकर और कुछ अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है। सीओ अमित चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कई अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।