{"_id":"63558c85429e2351ee1edffa","slug":"theft-in-medical-store-and-grocery-store-shahjahanpur-news-bly501778521","type":"story","status":"publish","title_hn":"0रामपुर गांव में मेडिकल और किराना दुकान में चोरी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
0रामपुर गांव में मेडिकल और किराना दुकान में चोरी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खुटार। गांव रामपुर कलां में शनिवार रात दो मेडिकल स्टोर और एक किराना दुकान से हजारों रुपये की चोरी हो गई। रविवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
गांव नवदिया प्रेमराज निवासी सुरेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव रामपुर कलां में उनका रतन मेडिकल स्टोर है। शनिवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात किसी समय चोरों ने शटर तोड़ दिया और इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे, एलसीडी तोड़ दी। चोर मेडिकल स्टोर से पंद्रह हजार रुपये चोरी कर ले गए। उधर, गांव टाह खुर्द कलां निवासी अधिक कुमार राठौर के राठौर मेडिकल स्टोर और माधौपुर निवासी शाहरुख की साहिल किराना दुकान से चोर नकदी, किराने का सामान और दवाइयां चोरी कर ले गए।
तीनों दुकानों से करीब पचास हजार रुपये की चोरी हुई है। रविवार सुबह दुकान स्वामी पहुंचे और शटर टूटे देखे, तब चोरी का पता चल सका। सूचना पर थाना प्रभारी धनंजय सिंह, रामपुर कलां व्यापार मंडल अध्यक्ष मंजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों से पूछताछ भी की। सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।