{"_id":"69cfbdf1f738899385080ff5","slug":"theft-in-khutar-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-169670-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुटार के बंद पड़े मकान से साढ़े सात लाख रुपये का माल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुटार के बंद पड़े मकान से साढ़े सात लाख रुपये का माल चोरी
विज्ञापन
खुटार में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान दिखाता मकान मालिक का पुत्र। संवाद
खुटार। मोहल्ला इंदिरानगर में बृहस्पतिवार रात बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी, जेवर सहित लाखों का माल चोरी कर लिया। मामले की जानकारी पाकर पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
किराना व्यापारी प्रमोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे वह अपनी पुत्री रिंकी देवी, पुत्र प्रांशु और अखिलेंद्र के साथ ससुराल बंडा थाना क्षेत्र के गांव कढ़ेरचौरा गए थे। घर में किसी के नहीं होने के कारण ताला लगा हुआ था। शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे वह वापस घर पहुंचे तो मेन गेट खुला था।
चोर बक्से में रखे छह लाख रुपये के जेवर, डेढ़ लाख रुपये नकद और तमाम कागजात ले गए। इसके बाद मकान मालिक ने सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। पीड़ित की ओर से तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। पुलिस घर में लगे सीसी कैमरों को देखकर चोरों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
--
चोरी पर चोरी...नहीं दर्ज की जाती प्राथमिकी, न होती कोई कार्रवाई
क्षेत्र में पिछले कई माह में चोरी की छोटी-छोटी कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस जांच के नाम पर प्राथमिकी भी दर्ज नहीं करती है और धीरे-धीरे मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। सितंबर में गांव खमरिया गदियाना के तीन घरों में चोरी की घटनाएं हुईं थीं। इसके अलावा बालागंज, रुजहाकलां के पंचायत घरों में, गांव तुलापुर के प्राथमिक विद्यालय में चोरी की घटनाएं हुईं। गांव रामपुरकलां में हाईवे किनारे तीन माह पूर्व चोरों ने एक ही रात में कई खोखों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
--
चोरी की घटना में मुकदमे के कागजात चोरी की भी बात कही जा रही है। इसीलिए मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। अगर घटना सही है तो रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। पूर्व में हुई चोरियों के बारे में भी थाना स्तर से जानकारी कराई जाएगी।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां