{"_id":"61eeba0bbaf8a11a25359091","slug":"theft-in-house-shahjahanpur-news-bly4734613164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोता रहा परिवार, चोरों ने घर से माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
निगोही में चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
Link Copied
निगोही। हरसेली गांव में नीची दीवार से चढ़कर घर में दाखिल हुए चोर कमरे में रखे बक्से से 35 हजार रुपये और जेवर चोरी कर ले गए। तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
निगोही थाना क्षेत्र के गांव हरसेली निवासी मलिखान सिंह रविवार रात खाना खाकर पत्नी रेखा और बेटे कुश, बेटी आंचल के साथ मुख्य द्वार के पास पड़े खपरैल के नीचे सो गया। परिवार के अन्य सदस्य निकट के बग्गर में सो गए। सोमवार सुबह चार बजे मलिखान की बेटियां बग्गर से उठकर घर में आईं तो कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। मलिखान सिंह ने पुलिस को बताया घर के पश्चिमी दिशा में नीची दीवार से चढ़ कर चोर घर में आ गए होंगे। दोनों कमरों के छोटे-बड़े बक्से से चोर 35 हजार रुपये नकद, एक जेवरात और कपड़े समेत लगभग एक लाख रुपये का सामान चोरी कर चले गए। पूरा परिवार सोता रहा लेकिन किसी को भनक नहीं लगी। मलिखान सिंह ने निगोही थाने में वारदात की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। निगोही थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।