{"_id":"6287f6d7341be801071d2827","slug":"theft-by-breaking-the-locks-of-the-locked-house-in-karbala-shahjahanpur-news-bly485566912","type":"story","status":"publish","title_hn":"करबला में बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी-जेवर समेत साढ़े तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करबला में बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी-जेवर समेत साढ़े तीन लाख की चोरी
विज्ञापन
शाहजहांपुर के करबला में घर में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला करबला निवासी राजीव कश्यप के बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी समेत साढ़े तीन लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घर लौटे राजीव को मकान में सामान बिखरा मिला। पीड़ित की सूचना पर डायल 112 के सिपाहियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित को बहादुरगंज चौकी की पुलिस ने थाने तक पहुंचने ही नहीं दिया और उसकी तहरीर लेकर टरका दिया।
मोहल्ला अलीजई निवासी रामसेवक के पुत्र राजीव कश्यप मोहल्ला करबला में संतराम के मकान में किराए पर पत्नी के साथ रहते हैं। वह दुर्गा जागरण में झांकी सजाने का काम करते हैं। दो दिन पहले वह पत्नी के साथ अलीजई स्थित मकान पर गए थे। हर रोज रात में वह अपने घर लौट आते थे, लेकिन बृहस्पतिवार रात को वहीं रुक गए। इस बीच चोरों ने उनके बंद मकान के मुख्य गेट के ताले तोड़ दिए और अंदर प्रवेश कर दिए।
चोरों ने कमरे के अंदर रखीं अलमारी को खोलकर नकदी व जेवरों को चुरा लिया और भाग गए। सुबह अपने घर आए राजीव कश्यप को मेन गेट का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरन्त ही डायल 112 को सूचना दी। पुलिस आई और मामले की पड़ताल की। इसके बाद राजीव कश्यप ने बहादुरगंज चौकी पर पहुंचकर जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर रख ली। पीड़ित ने बताया कि चोर 35 हजार रुपये, डेढ़ तोला की सोने की चेन, छह सोने की अंगूठी, एक सोने की मटर माला समेत करीब साढ़े तीन लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर गए हैं।
विज्ञापन
सदर क्षेत्र से युवक की बाइक चोरी
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलपुरा निवासी दीप चंद्र की बाइक थाना सदर बाजार क्षेत्र के ओसीएफ मंदिर के सामने से सुबह छह बजे चोरी हो गई। उनका भाई दीप चंद्र सुबह टहलने के लिए आया था। पीड़ित ने बाइक चोरी का ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया है।
-करबला में चोरी की जानकारी संज्ञान में नहीं है। इस मामले में अभी तक सदर थाने पर कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। -सरवणन टी., सीओ सिटी।