फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   theave from locked house

रौसर कोठी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना

Sat, 29 Jan 2022 07:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
theave from locked house
फोटो--10
विज्ञापन

रौसर कोठी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना
-बीमार बहन को देखने हरदोई गया था भाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के रौसर कोठी गांव के लालबाग कॉलोनी के पीछे की नई कॉलोनी में बीमार बहन को ससुराल देखने गए भाई के घर को चोरों ने निशाना बनाया। मुख्य द्वार का दरवाजा और ताला सुरक्षित रहा पर मकान के अंदर बने दो कमरों के ताले तोड़ कर चोरों ने माल पार कर दिया।
नई कॉलोनी में रवि और सर्वेश के मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। सर्वेश दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। रवि अपनी पत्नी उमा देवी और दो बच्चों के साथ इसी मकान में रहते हैं। शुक्रवार शाम लगभग चार बजे रवि अपनी बीमार बहन को देखने शाहाबाद क्षेत्र के गांव कुंडरिया चला गया। साथ में पिता रामचंद्र भी थे। शनिवार सुबह लगभग 10 बजे वापस आने पर मुख्य द्वार का ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो होश उड़ गए। दोनों कमरों के दरवाजे टूटे हुए थे। सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। घर में रखी अलमारी से पांच हजार की नकदी समेत नथुनी, झाला, टीका, पायल आदि आभूषण गायब थे। रवि मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

एटीएम चोरी की घटना में पुलिस के हाथ खाली
थाना क्षेत्र के रौसर कोठी ग्राम पंचायत चौढे़रा के लालबाग चौराहे पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को चोरों ने 25 मई की रात लगभग दस बजे गैस कटर से काट दिया था। हालांकि चोर चोरी नहीं कर पाए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। दूसरे दिन भी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आवश्यक दस्तावेज इकट्ठा कर पूछताछ की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। आठ माह बीतने के बावजूद अभी तक पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed