फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man's body was found; murder is suspected.

Shahjahanpur News: युवक का शव मिला, हत्या का आरोप

Thu, 15 Jan 2026 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
The young man's body was found; murder is suspected.
सिल्हुआ के सचिव मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
खुटार (शाहजहांपुर)। गांव सिल्हुआ निवासी सचिव मिश्रा (34) गंभीर हालत में रास्ते पर पड़े मिले। इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली करती रही। इस कारण शव नौ घंटे तक घर पर रखा रहा। बाद में अज्ञात के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

सचिव के पिता राकेश मिश्रा ने बताया कि वह 14 जनवरी की शाम चार बजे बाइक से खुटार जाने की बात कहकर निकले थे। रात नौ बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि सचिव गंभीर घायल हालत में खुटार से सिल्हुआ जाने वाले रास्ते से कुछ दूर पड़े हुए हैं। परिजन मौके पर पहुंचे और आसपास तलाश किया तो सचिव की बाइक एक किमी दूर पड़ी मिली।
विज्ञापन

सचिव को निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने सचिव को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। शाहजहांपुर ले जाते समय सचिव की मौत हो गई।
सचिव के शरीर और सिर पर चोटों के निशान थे। पिता के अनुसार सचिव को अज्ञात लोगों ने पीटकर गंभीर घायल कर दिया और बाइक से काफी दूर घायल हालत में डालकर चले गए। जानकारी होने पर वह लोग सचिव को इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जा रहे थे, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। राकेश मिश्रा की सूचना पर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की और परिजनों ने जानकारी ली। पिता ने हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस से कह दिया कि रिपोर्ट दर्ज नहीं होने तक शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं ले जाने देंगे। कई बार तहरीर बदलवाने के बाद पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ सचिव को पीटने और चोटों के कारण मौत हो जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि मौका मुआयना कर जांच की गई है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सचिव की मौत से पिता राकेश मिश्रा, मां मीना देवी, पत्नी नैंसी, भाई अर्पित का रो-रोकर बुरा हाल है। सचिव की एक छह माह की पुत्री है। वह खेती में पिता का हाथ बंटाते थे। घटना के दिन कुछ लोगों ने सचिव से विवाद किया था।
--
पांच साल पूर्व छोटे भाई की हादसे में हुई थी मौत
सचिव मिश्रा के भाई भल्लू की पांच वर्ष पूर्व हादसे में मौत हो गई थी। वह खेत की सिंचाई कर रहे थे। पानी के बरहा में गिरने से उनकी मौत हो गई थी। अब सचिव मिश्रा की मौत हो जाने से परिजनों का हाल बेहाल है।
--
घर में भाई की शादी की चल रही थी तैयारी
सचिव मिश्रा के छोटे भाई अर्पित मिश्रा की शादी की तैयारियां चल रहीं हैं। बुधवार को ही परिजन अर्पित मिश्रा की शादी के लिए लड़की देखने गए थे। शादी की तारीख तय होना बाकी थी। घर में खुशी का माहौल था। सचिव की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं हैं।

--
सचिव की मौत के मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। हादसा है या गैर इरादतन हत्या, इसकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

सिल्हुआ के सचिव मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

सिल्हुआ के सचिव मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed