फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man who took the teenage girl was severely beaten in the middle of the street.

Shahjahanpur News: किशोरी को ले जाने वाले युवक की बीच सड़क पर हुई जमकर पिटाई

Tue, 09 Dec 2025 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The young man who took the teenage girl was severely beaten in the middle of the street.
शाहजहांपुर। किशोरी को ले जाने वाले युवक की मंगलवार दोपहर कचहरी रोड पर बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी गई। किशोरी के परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। मारपीट की सूचना के बाद पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गई। सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती।
विज्ञापन

कटरा थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को उसके गांव का ही एक युवक लेकर चला गया था। किशोरी के परिजनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार की दोपहर युवक कचहरी आ रहा था। इस बात की भनक किशोरी के परिजनों को लग गई।
विज्ञापन

युवक के पहुंचने से पहले किशोरी के परिजन कचहरी के पास दूर-दूर खड़े हो गए। जैसे ही किशोरी के परिजनों को युवक दिखा, उन्होंने दौड़कर पकड़ लिया। किशोरी की मां व उसके चाचा ने उसकी बीच सड़क पर पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट होते देख भीड़ लग गई। किशोरी के परिजनों का कहना था कि पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की, लेकिन कार्रवाई नहीं की। मारपीट होने पर वकीलों ने आकर किसी तरह बीच-बचाव कराया।

इस दौरान पुलिस युवक को काफी देर एसपी कार्यालय में लिए खड़ी रही। फिर सूचना पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। साथ ही किशोरी भी पुलिस को मिल गई। युवक का कहना था कि लड़की बालिग है। उसे परेशान किया जा रहा था। शिकायत करने के लिए यहां आए थे। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार का कहना है कि मामला कटरा थाने का है। उन्हें इस मामले की सूचना दे दी गई है। बता दें कि पिछले माह भी एक युवक की कचहरी रोड पर जमकर पिटाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed